फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन नेटबाल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम सिंगापुर रवाना

Thu, 30 Aug 2018 05:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

एशियन नेटबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए भारतीय महिला टीम रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता 1 से 9 सितंबर तक सिंगापुर में खेली जाएगी। प्रदेश नेटबाल संघ के महासचिव अशोक आनंद और अमित अरोड़ा को टीम का प्रभारी बनाया गया है। भारतीय टीम को अखिल भारतीय नेटबाल संघ के महासचिव हरी ओम कौशिक ने दिल्ली से हरी झंडी देकर रवाना किया। 

विज्ञापन


भारतीय टीम में आयुषी शर्मा, पल्लवी कुमारी, कीर्ति, पूजा चोपड़ा, नंदनी लक्ष्मीसागर, रंजीता, रुचि, आंचल चौहान, मेघा चौधरी, गुरप्रीत कौर, ज्योति शर्मा, निधि शर्मा को टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय टीम के प्रभारी एवं प्रदेश नेटबाल संघ के महासचिव अशोक आनंद ने कहा कि 1 से 9 सितंबर तक होने वाली एशियन नेटबाल चैंपियनशिप में भारत सहित 12 देशों के खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच 8 सितंबर और फाइनल मैच 9 सितंबर को खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के खिलाड़ी एशियन नेटबाल चैंपियनशिप में अच्छे खेल का प्रदर्शन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें