फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फख्र है इन पर, आईएमए से सुनील को मिला सीओएएस ब्रॉन्ज मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
चीफ आफ आर्मी स्टाफ ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित सुनील राणा हिमाचल प्रदेश पालमपुर के छोटे से गांव अप्पर लंबागांव के रहने वाले हैं। सुनील वर्ष 2006 में नौसेना में भर्ती हुए, जिसके बाद सेना में बतौर अफसर बनने के लिए उन्होंने प्रयास शुरू किए। सुनील के पिता पूर्वसैनिक हैं, इसलिए सेना में जाने की प्रेरणा घर से ही मिली।
विज्ञापन


सुनील ने बताया कि वह सेना में सैनिक बनने से पहले भी बतौर अफसर बनने का लक्ष्य लेकर चले थे। बकौल सुनील लक्ष्य निर्धारित करने के बाद अगर उसे हासिल करने पर मेहनत व प्रतिस्पर्धा की भावना हो तो कुछ भी असंभव नहीं। इसी केवल पर वह सैनिक से एसीसी पहुंचने और वहां पदक हासिल करने में कामयाब रहे।

आईएमए के नहीं मिले काबिल अफसर, 118 का ही हुआ चयन

संघ लोक सेवा आयोग ने फरवरी-2015 में आयोजित कंबाइंड डिफेंस सर्विस (सीडीएस) परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। देश के सबसे प्रतिष्ठित इंडियन मिलिट्री एकेडमी के लिए योग्य युवा नहीं मिले हैं। इस वजह से 200 पदों पर केवल 118 युवाओं का ही चयन किया जा सका है। यूपीएससी की ओर से वेबसाइट पर जारी रिजल्ट के मुताबिक इंडियन मिलिट्री एकेडमी के लिए 4787, इंडियन नेवल एकेडमी के लिए 2921 और एयरफोर्स एकेडमी के लिए 595 युवाओं ने लिखित परीक्षा पास की थी।

इनमें से एसएसबी इंटरव्यू होने के बाद अंतिम परिणाम जारी किया गया है। इस परिणाम से इंडियन मिलिट्री एकेडमी, इंडियन नेवल एकेडमी और एयरफोर्स एकेडमी के लिए युवाओं का चयन किया गया है। रिजल्ट के मुताबिक केंद्र सरकार ने इंडियन मिलिट्री एकेडमी के लिए वैसे तो 200 पदों पर भर्ती निकाली थी, लेकिन सभी मानकों पर जांच परख के बाद 4787 लिखित परीक्षा पास करने वालों में से केवल 118 का चयन आईएमए के लिए हो पाया है।

जबकि इंडियन नेवल एकेडमी के कुल 45 पदों के सापेक्ष 70 युवाओं का अंतिम चयन किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि एयरफोर्स एकेडमी के 32 पदों के लिए 595 युवाओं ने लिखित परीक्षा पास की थी। इनमें से केवल दो युवाओं का चयन एयरफोर्स एकेडमी के लिए हो पाया है। सेना भर्ती में अपनाए जाने वाले सख्त मानकों की वजह से रिजल्ट ऐसा रहा है।

खैत्रपाल आडिटोरियम में हुई 106वां बैच की ग्रेजुएशन सेरेमनी

सेना में बतौर जवान भर्ती होकर फिर अफसर बनने वाले जांबाज सैनिकों के आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) का 106वां बैच शुक्रवार को पास आउट हुआ। कार्यवाहक कमांडेंट मेजर जनरल वाईएस महिवाल ने बैच के 55 कैडेट्स को स्नातक की डिग्री देकर सम्मानित किया। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून के एसीसी से तीन वर्ष की शैक्षणिक प्रशिक्षण के बाद अब यह कैडेट आईएमए में एक साल की प्री-कमीशन मिलिट्री ट्रेनिंग लेंगे। कोर्स में हरियाणा रेवाड़ी के राकेश यादव ओवर आल मेरिट में टॉपर रहे।

सेना के तीनों अंगों थल, वायु और नौसेना में भर्ती होने वाले सैनिक अंतर सर्विस चयन प्रक्रिया और स्टाफ सलेक्शन बोर्ड की कड़ी परीक्षा बाधाओं को पार कर आर्मी कैडेट कालेज में पहुंचे हैं। सैनिक से अफसर बनने के दौरान उन्हें जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई करवाई जाती है। ग्रेजुएशन सेरिमनी में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से 20 विज्ञान और 35 आर्ट्स कैडेट को स्नातक डिग्री प्रदान की।

मेजर जनरल वाईएस महिवाल ने कहा कि कठिन परिस्थितियों से जूझकर इन युवाओं ने एसीसी से पास आउट होकर नया मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि एसीसी से पास आउट कैडेट ने सैन्य इतिहास में परंपराओं को निर्वाह करते हुए अदम्य साहस की कई मिसाल बनाई हैं। इससे पूर्व एसीसी की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर कैडेट्स को मिले मेडल

कमांडेंट ने कोर्स में अकादमिक, खेल, कैंपस, अनुशासन और अन्य गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को चीफ आफ आर्मी स्टाफ तथा कमांडेंट मेडल से सम्मानित किया। समारोह में एसीसी के कमांडर ब्रिगेडियर निलेश नंदन ने कॉलेज की रिपोर्ट रखते हुए बताया कि विज्ञान स्नातक कमल शर्मा और कला स्नातक में मनोज मनिक्कन टॉपर रहे। कोर्स में ओवर आल टॉपर रेवाड़ी के राकेश यादव रहे, जिन्हें चीफ आफ आर्मी स्टाफ गोल्ड मेडल मिला। ग्रेजुएशन सेरिमनी में पास आउट हुए कैडेट्स के परिवार के सदस्यों भी शामिल हुए।

आर्मी कैडेट कालेज (एसीसी) के 106वें बैच में हरियाण के कैडेट राकेश यादव ने टॉप किया है। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हें चीफ आफ आर्मी स्टाफ गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) से बीएससी डिग्री धारकों में राहुल शर्मा टॉपर रहे। बीए के कोर्स में मनोज मनिक्कन ने टॉप किया। 55 के बैच में इस बार उत्तराखंड के 6 कैडेट्स पास आउट हुए हैं।

इन्हें मिले चीफ आफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) मेडल
सीओएएस गोल्ड मेडल - राकेश यादव
सीओएएस सिल्वर मेडल - वरुण प्रताप सिंह
सीओएएस ब्रांज मेडल - सुनील राणा

कमांडेंट सिल्वर मेडल
सर्विस विषय में प्रथम - एम जॉनसन
बीए में प्रथम - मनोज मनिक्कन
बीएससी में प्रथम - राहुल शर्मा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें