राजेंद्र बबलू ने बेटे को जिला ऊना में मिल रहे स्नेह के लिए आभार जताया। नितिन ने कहा कि परिवार और गुरुजनों के आशीर्वाद से जिस मकाम पर पहुंचा हूं। उसमें मेरा लक्ष्य लोगों का मनोरंजन करना है और कोशिश रहेगी कि मैं अपनी आवाज से लोगों के दिलों में खुशी ला सकूं और तनाव को दूर कर सकूं। उन्होंने कहा कि इंडियन आइडल 10 का सफर बेहतर रहा है। बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को कनाडा में संगीत के कार्यक्रम में अन्य कलाकारों के साथ हिस्सा लेने जा रहे हैं।
अनुशासन से मिलती है सफलता: एसपी
प्रेस क्लब की ओर से करवाए गए कार्यक्रम में एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि उन्होंने लगातार इंडियन आइडल में नितिन की गायकी को सुना है। नितिन की आवाज ने उन्हें प्रभावित किया है। हिमाचल के लिए उपलब्धि है कि नितिन के साथ शिमला के अंकुश ने भी प्रतिभा को दिखाया।
नितिन को देख डीएवी में बजी सीटियां
मुंबई से गृह जिला लौटे नितिन कुमार डीएवी सेनेटरी पब्लिक स्कूल पहुंचे, जहां पर छात्रों ने नितिन का स्वागत किया। गेट पर एंट्री करते ही स्कूली बच्चों ने तालियों और सीटियां से स्वागत किया। स्कूल के प्रधानाचार्य अतुल महाजन और उपाध्यक्ष बलिवंद्र सिंह बांटू ने नितिन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।