फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने पलकों पर बिठाए इंडियन आइडल फेम नितिन, ऊना में जगह-जगह स्वागत

Fri, 28 Dec 2018 08:14 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन आइडल-10 में आवाज से धूम मचाने वाले गायक नितिन शुक्रवार को ऊना पहुंचे। बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द सीजन का खिताब जीतने वाले नितिन का लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान नितिन दुर्गा शक्ति मंदिर पहुंचे, जहां फूलां वाले बाबा का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


ऊना में नितिन ने प्रशंसकों की फरमाइश पर तू माने या न माने, असां ते तेनू रब्ब मनया और हो गई मैं तेरी दीवानी गीत गाया। शहर के वार्ड नंबर-4 में नितिन का अभिनंदन करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे।

डीएवी पब्लिक स्कूल में भी नितिन का प्रिंसिपल और स्टाफ ने जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान नितिन के साथ सेल्फी लेने का युवाओं में क्रेज रहा। प्रेस क्लब ऊना के कार्यक्रम में एसपी ऊना दिवाकर शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जबकि डीएसपी कुलविंद्र, जतिंद्र सैणी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रेस क्लब ऊना के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में नितिन का हिमाचली टोपी और शॉल देकर अभिनंदन किया गया। नितिन के साथ उनके पिता राजेंद्र बबलू और आशुतोष भी उपस्थित रहे।


 
विज्ञापन

परिवार, गुरुजनों के आशीर्वाद से मिला मकाम

राजेंद्र बबलू ने बेटे को जिला ऊना में मिल रहे स्नेह के लिए आभार जताया। नितिन ने कहा कि परिवार और गुरुजनों के आशीर्वाद से जिस मकाम पर पहुंचा हूं। उसमें मेरा लक्ष्य लोगों का मनोरंजन करना है और कोशिश रहेगी कि मैं अपनी आवाज से लोगों के दिलों में खुशी ला सकूं और तनाव को दूर कर सकूं। उन्होंने कहा कि इंडियन आइडल 10 का सफर बेहतर रहा है। बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को कनाडा में संगीत के कार्यक्रम में अन्य कलाकारों के साथ हिस्सा लेने जा रहे हैं। 

अनुशासन से मिलती है सफलता: एसपी
प्रेस क्लब की ओर से करवाए गए कार्यक्रम में एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि उन्होंने लगातार इंडियन आइडल में नितिन की गायकी को सुना है। नितिन की आवाज ने उन्हें प्रभावित किया है। हिमाचल के लिए उपलब्धि है कि नितिन के साथ शिमला के अंकुश ने भी प्रतिभा को दिखाया। 

नितिन को देख डीएवी में बजी सीटियां
मुंबई से गृह जिला लौटे नितिन कुमार डीएवी सेनेटरी पब्लिक स्कूल पहुंचे, जहां पर छात्रों ने नितिन का स्वागत किया। गेट पर एंट्री करते ही स्कूली बच्चों ने तालियों और सीटियां से स्वागत किया। स्कूल के प्रधानाचार्य अतुल महाजन और उपाध्यक्ष बलिवंद्र सिंह बांटू ने नितिन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें