फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिनाले से पहले इंडियन आइडल की टीम के साथ घर पहुंचे अंकुश, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत

Sun, 09 Dec 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन आइडल फेम अंकुश भारद्वाज एक दिन के लिए इंडियन आइडल की टीम के साथ अपने गांव लोष्टा कोटगढ़ पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने फूलमालाएं पहनाकर गर्मजोशी के साथ अंकुश का स्वागत किया। अपने गांव पहुंचने पर सबसे पहले अंकुश भारद्वाज ने कुल देवता चतुर्मुख महाराज और अन्य देवी-देवताओं के दर शीश नवाकर जीत का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने अंकुश भारद्वाज और उनके साथ आई इंडियन आइडल की टीम का ढोल-नगाड़ों और फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। करीब छह महीने बाद गांव पहुंचे अंकुश को देखकर लोग भावुक हो गए। इस दौरान अंकुश ने क्षेत्रवासियों का आभार जताया और उनसे वोट करने की अपील भी की।

बेटे पर गर्व, देश-दुनिया में चमकाया नाम

अंकुश के पिता सुरेश भरद्वाज और माता कमलेश भारद्वाज ने कहा कि क्षेत्रवासियों ने जिस तरह उनके बेटे को पलकों पर बैठाया, इस पल को वे कभी नहीं भुला पाएंगे। आज उन्हें अपने बेटे पर गर्व है, जिसने क्षेत्र और प्रदेश का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है।

अंकुश के भाई रजत भारद्वाज ने बताया कि दो दिन से अंकुश के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। प्रधान परिषद नारकंडा के अध्यक्ष अमर सिंह नलवा, पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष मीरा शर्मा, कोटगढ़ के प्रधान कैलाश, बीडीसी थानाधार दलीप जरेट ने कहा कि अंकुश की जीत के बाद क्षेत्र में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा।

लोगों के मिले प्यार के लिए ऋणी रहूंगा : अंकुश

अंकुश भारद्वाज ने पैतृक गांव लोष्टा कोटगढ़ पहुंचने से पहले माता हाटू, नाग देवता खाचली, माता दुर्गा और कुल देवता चतुर्मुख महाराज के दर शीश नवाकर जीत के लिए आशीर्वाद लिया। अंकुश ने कहा कि लोगों का प्यार और आशीर्वाद जो उन्हें मिल रहा है, जिसके लिए वे सदा उनके ऋणी रहेंगे।

कल आएंगे नितिन, अंब से घर तक विशेष रथ से जाएंगे
गगरेट (ऊना)। रिएलिटी शो इंडियन आइडल में अपनी गायकी से अलग पहचान बनाने वाले नितिन सोमवार को अपने पैतृक गांव मुबारिकपुर आएंगे। उनके साथ इंडियन आइडल की टीम भी होगी। उनके पिता राजेंद्र बबलू ने बताया कि शो के दौरान नितिन एक बार भी घर नहीं आए पाए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर एक बजे नितिन अंब पहुंचेंगे। वहां से उनका स्वागत किया जाएगा। राजेंद्र ने बताया कि नितिन को अंब से विशेष रथ पर बैठाकर घर तक लाया जाएगा। इसके बाद नितिन मुबारिकपुर होते हुए अपने घर आएंगे।

नितिन रिएलिटी शो इंडियन आइडल के टॉप 6 प्रतिभागियों में जगह बना चुके हैं। नितिन के आने की सूचना से क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है। क्षेत्र के युवाओं प्रणव शर्मा, शेखर लौ, उदय शर्मा, तुषार, अपूर्व, धैर्य शर्मा, अर्चित, अर्शित आदि के अनुसार नितिन के आने पर वह खासे उत्साहित हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें