फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षकों से मिलने इस गांव में पहुंचे हाकी खिलाड़ी धर्मवीर

Tue, 24 Jul 2018 08:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के हाकी खिलाड़ी धर्मवीर सिंह मंगलवार को हमीरपुर के बेला गांव पहुंचे। वे अपने पूर्व कोच ओपी अहलावत और आरएस पठानिया से मिले। चंडीगढ़ हाकी अकादमी में धर्मवीर को ओपी अहलावत और आरएस पठानिया ने हाकी की बारीकियां सिखाई हैं।

विज्ञापन


पंजाब में पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात धर्मवीर ने दोनों के साथ मौजूदा हाकी को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश में हाकी खेल को निखारने के लिए बहुत कुछ किया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों को काफी मदद मिल रही है। 

धर्मवीर ने कहा कि उनके बड़े भाई कुलविंद्र सिंह से उन्हें हाकी की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ हाकी अकादमी में कोच ओपी अहलावत और आरएस पठानिया से उन्हें खेल की बारीकियां सीखने को मिली हैं।
विज्ञापन


2006 से 2015 तक देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले इस खिलाड़ी ने हाकी में अपनी अलग पहचान बनाई है। 2006 में उनका चयन जूनियर टीम में और 2009 में सीनियर टीम में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें