दिल्ली में स्मॉग के चलते मास्क लगाकर मैदान में उतरने वाले श्रीलंकाई खिलाडि़यों के लिए धर्मशाला की वादियां खूब रास आईं। टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद वन डे क्रिकेट सीरीज के पहले मैच में ही मेहमान खिलाडि़यों को जीत की ‘ऑक्सीजन’ मिल गई।
विज्ञापन
दूसरी ओर भारतीय टीम के लिए दुनिया के सबसे खूबसूरत मैदानों में शुमार धर्मशाला स्टेडियम इस बार लक्की साबित नहीं हुआ। वनडे में पहली बार रोहित शर्मा की अगुवाई में उतरी टीम इंडिया धर्मशाला में धराशायी हो गई। न डेव्यू कप्तान चला और न ही डेव्यू ब्वॉय।
पहाड़ों से घिरे इस मैदान में टीम इंडिया की हार के रिकार्ड जरूर बन गए। श्रीलंका ने मेजबान टीम को 7 विकेट से करारी मात देकर एकदिवसीय तीन मैचों की क्रिकेट शृंखला में बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन
हालांकि, धर्मशाला पहुंचने के दो घंटे बाद ही मैदान में अकेले अभ्यास करने उतरे धोनी ने यहां के मौसम और बल्लेबाजी का खूब लुत्फ उठाया। उन्होंने अकेले टीम के स्कोर से आधे से ज्यादा रन जोड़े।
हार का बना रिकॉर्ड
- वनडे में डेव्यू करने वाले कप्तान रोहित पहला मैच हार गए
- टीम इंडिया ने धर्मशाला में सबसे कम स्कोर का बनाया
- धर्मशाला में टीम इंडिया जीत की हैट्रिक लगाने से चूकी
- आठ खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं कर सके पार
- भारत में 176 गेंदें शेष रहते श्रीलंका की सबसे बड़ी जीत
- टीम इंडिया का अपने मैदान पर तीसरा सबसे कम स्कोर
- अर्द्धशतक लगाने के बावजूद भारत को दूसरा सबसे कम स्कोर
टीम इंडिया ने दस ओवर में बनाए मात्र 11 रन
धर्मशाला में खेले गए पहले एक दिवसीय मैच में टीम इंडिया ने 10 ओवर में सबसे कम रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। रविवार को धर्मशाला में टीम इंडिया ने 10 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 11 रन बनाए। इससे पूर्व दस ओवर में सबसे कम रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था। न्यूजीलैंड के नाम दस ओवर में 16 रन बनाने का रिकॉर्ड था
डेब्यू मैच में खास नहीं कर पाए श्रेयश
भारत-श्रीलंका सीरीज के पहले वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर की शुरुआत करने वाले 23 वर्षीय बल्लेबाज श्रेयश अय्यर भी कुछ खास नहीं कर पाए। डेब्यू मैच में विराट कोहली की जगह बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे श्रेयश ने 27 गेंदें खेलकर मात्र 9 रन बनाए।
59 ओवर का वन डे मैच 15 ओवर मेडन
भारत-श्रीलंका एक दिवसीय सीरीज में एक अनोखा रिकार्ड बना है। पूरे मैच में 100 में से सिर्फ 59 ओवर दोनों टीमों ने खेले। जिसमें भारत ने 38.2 और श्रीलंका ने 20.4 ओवर खेले। उपरोक्त ओवरों में 15 ओवर मेडल खेल गए जिसमें दोनों टीमों के खिलाडिय़ों ने कोई रन नहीं बना।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में इस प्रकार का यह अनोखा रिकार्ड देखने को मिला। भारत ने 38.2 ओवर खेलें जिसमें 13 ओवर मेडल निकले। श्रीलंका के लकमल ने चार, फर्नांडो ने भी चार, मैथ्यूज ने दो, दनुंजागा ने दो और पुथिराना ने एक ओवर मेडल फैंका जबकि भारत के गेंदबाज भुवनेश्वर और बुमराह ने भी एक-एक ओवर मेडल डाले।
साल की 20वीं जीत से चूकी टीम इंडिया
धर्मशाला। रविवार को धर्मशाला में टीम इंडिया इस साल की 20वीं जीत हासिल नहीं कर पाई है। टीम एक दिवसीय मैचों के इतिहास में 477वीं जीत भी दर्ज नहीं करवा पाई। रविवार को धर्मशाला में टीम इंडिया ने इस साल का 27वां, जबकि अपने कॅरिअर का 931वां मैच खेला।
धर्मशाला स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले एक दिवसीय मैच में मैदान में उतारी यंग टीम में वरिष्ठ खिलाड़ियों की कमी खली। हालांकि, धर्मशाला में टीम इंडिया अपना चौथा मैच खेल रही थी, लेकिन धर्मशाला की पिच पर शतकीय पारी खेलने वाले विराट कोहली,
अर्ध शतक मारने वाले सुरेश रैणा टीम से बाहर हैं। धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय सहित घरेलू मैच का अनुभव रखने वाले गौतम गंभीर जहां सीरीज में टीम के सदस्य नहीं हैं तो अजिंक्य रहाणे को टीम का सदस्य रहते हुए भी मैच से बाहर रखा गया। ऐसे में टीम की बल्लेबाजी पूरे मैच में लड़खड़ाती दिखी।