फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवकों का नहीं लगा सुराग, सियाचिन से पहुंचा रेस्क्यू दल

Fri, 11 Mar 2016 08:46 AM IST
रंजीत शर्मा/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)

सार

  • खोजी दस्ते में आठ जवान, दस पर्वतारोही और 15 मजदूर शामिल 
  • धनछो बेस कैंप में रुकेंगे जवान
  • शुक्रवार सुबह छह बजे से 12 बजे तक चलेगा सर्च अभियान
विज्ञापन
अत्याधुनिक उपकरणों से लैस भरमौर पहुंचा सेना का सियाचिन दस्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिमहेश में लापता डलहौजी के दो युवकों की खोज के लिए अत्याधुनिक उपकरणों से लैस सियाचिन का दस्ता ग्लेशियर में दबे युवकों की मौजूदगी का पता लगाएगा और इस दस्ते के साथ रवाना हुए पर्वतारोहण संस्थान भरमौर के दस पर्वतारोही सेना का साथ देंगे। अब इस सारे ऑपरेशन की उम्मीद शुक्रवार पर ठहर गई है। 
विज्ञापन


सियाचिन से सेना का आठ सदस्यीय दल वीरवार दोपहर करीब एक बजे भरमौर हेलीपैड पर उतरा और इसके बाद सभी जवान हड़सर और बेस कैंप धनछो के लिए रवाना हो गए। इस दल के देर शाम तक धनछो पहुंच जाने की संभावना है।

इस दल के साथ प्रशासन ने 15 स्थानीय मजदूर भी भेजे हैं जो टैंट लगाने और खुदाई के काम में जवानों की मदद करेंगे। जिसके बाद दल के सदस्य शुक्रवार तड़के खोजी अभियान शुरू करेंगे और यह अभियान दोपहर 12 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

खाली हाथ लौटा पहला खोजी दस्ता

सेना का सियाचिन दस्ता - फोटो : अमर उजाला
इस छह घंटे की अवधि के दौरान यदि लापता युवकों का पता चल पाया तो उस जगह की खुदाई शुरू कर दी जाएगी और पता नहीं चला तो अभियान को शनिवार के लिए टाल दिया जाएगा। लापता दोनों युवकों के परिजनों की नजरें और सारी उम्मीद अब सेना के इस आठ

सदस्यीय खोजी दस्ते पर लगी हैं। उधर, दोनों युवकों के सकुशल लौटने की दुआएं उनके उनके परिजन मांग रहे हैं। मंगलवार को धनछो की चढ़ाई चढ़ने वाले खोजी दस्ते के सभी 30 सदस्य हड़सर वापस लौट आए हैं।
विज्ञापन

पर्वतारोही देंगे सेना का साथ: गौतम ठाकुर

जवानों को लेकर भरमौर पहुंचा सेना का चॉपर। - फोटो : अमर उजाला
इस दल में सेना, पुलिस और स्थानीय लोगों समेत जीवित बचे तीनों युवक भी शामिल हैं। इस खोजी दस्ते को दो दिन के बावजूद कोई सफलता नहीं मिली है और अब पूरे ऑपरेशन की कमान सियाचिन से भरमौर पहुंचे जवानों पर है। पर्वतारोहण संस्थान भरमौर के

प्रभारी गौतम ठाकुर ने बताया कि दस सदस्यीय दल धनछो बेस कैंप के लिए रवाना कर दिया गया है। यह दल सियाचिन से आए जवानों के साथ रहेगा और खोज अभियान में उनकी मदद करेगा। उन्होंने बताया कि दल के सभी सदस्य पूरी तरह से प्रशिक्षित हैं और किसी भी माहौल में खुद को ढालना जानते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें