फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर और शिमला में मंडराए सेना के दो हेलीकाप्टर

Tue, 01 Sep 2020 02:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

पूर्वी लद्दाख में पेंगोंग झील के पास घुसपैठ कर रहे चीन के सैनिकों के साथ भारतीय जवानों की झड़प के बाद हिमाचल में भी सतर्कता रखी जा रही है। सोमवार को शिमला से लेकर किन्नौर के पूह खंड के कई सीमावर्ती क्षेत्रों और समदो बॉर्डर की ओर भारतीय सेना के दो हेलीकाप्टरों ने सुरक्षा का जायजा लिया है। 

विज्ञापन


उपायुक्त गोपाल चंद ने बताया कि सभी सीमावर्ती क्षेत्र सुरक्षित हैं। सेना के जवान तैनात हैं। तिब्बत सीमा के साथ पूह खंड के नमज्ञा, कुन्नोचारंग, नेसंग, पूह का रिशी डोगरी और छितकुल के साथ लगती तिब्बत सीमाओं में सेनाएं बेखौफ सेवाएं दे रही हैं।

सुरक्षा के लिहाज से भारतीय सेना बीच-बीच में हेलीकॉप्टर के माध्यम से सीमाओं का निरीक्षण कर रही है। पूह की प्रधान सुमन साना, कुन्नोचारंग के प्रधान पूर्ण सिंह नेगी, नेसंग के प्रधान अशोक नेगी, छितकुल की प्रधान  राजकुमारी नेगी ने बताया कि किन्नौर जिले की तिब्बत सीमाओं के साथ लगतीं सभी सीमाएं सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें