फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिग-21 क्रैश मामलाः अब इस तरह साक्ष्य जुटाएगी एयरफोर्स

Fri, 20 Jul 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

मिग-21 क्रैश मामले के साक्ष्य जुटाने के लिए इंडियन एयरफोर्स दुर्घटना स्थल की खुदाई कर सकती है। दिल्ली से आई चार सदस्यीय जांच टीम ने दुर्घटना स्थल की खुदाई करने के संकेत दिए हैं। 

विज्ञापन


टीम ने कहा कि अगले दो-तीन दिन में दुर्घटना स्थल की खुदाई के लिए विशेष दल आएगा। बीते बुधवार को पंजाब के पठानकोट एयरबेस से दोपहर 12:20 बजे टेक ऑफ करने के बाद इंडियन एयरफोर्स मिग-21 फाइटर प्लेन 01:21 बजे

कांगड़ा के फतेहपुर की पट्टा जातियां पंचायत के झुलाड़ गांव में क्रैश हो गया था। पायलट मीत कुमार भी हादसे के शिकार हो गए थे। मिग-21 का अधिकतर हिस्सा जमींदोज होने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रैश मिग-21 के टुकड़े पठानकोट एयरबेस भेजे

इस कारण एयरफोर्स दुर्घटना स्थल पड़े गड्ढे की खुदाई कर साक्ष्य जुटाना चाहती है, ताकि लड़ाकू विमान के क्रैश होने के बारे में पूरी जानकारी मिल सके।
मिग-21 विमान क्रैश होने के बाद जो टुकड़े गिरे थे, एयरफोर्स उन्हें इकट्ठा कर पठानकोट एयरबेस ले गई है।

दोनों दिन एयरफोर्स के जवानों ने दुर्घटना स्थल पर क्रैश विमान के टुकड़े इकट्ठा किए। इसके अलावा पायलट मीत कुमार के शरीर के टुकड़े भी मिले हैं, जिन्हें भी पठानकोट भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें