भारतीय सीमा पर बार बार हो रही चीनी सैनिकों की घुसपैठ को रोकने और इस पर निगरानी रखने के लिए गृह मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाने के संकेत दे दिए हैं। मंत्रालय जल्द ही हिमाचल के जिला स्पीति में एयरपोर्ट बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर सकता है।
सीमा पार से बार-बार घुसपैठ और तिब्बत में रेल लाइन बिछने से चिंतित होकर नेशनल एसटी कमीशन के उपाध्यक्ष रवि ठाकुर ने स्पीति के रंगरीक में सामरिक लिहाज से एयरपोर्ट बनाने की जरूरत जताई थी।
इसके लिए उन्होंने रक्षा मंत्रालय को पत्र भी लिखा था। इसमें दलील दी गई थी कि तिब्बत में चीन अपनी सैन्य ताकत को मजबूत कर रहा है। ऐसे में बेहद जरूरी हो गया है कि रंगरीक में एयरपोर्ट बने।