फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बनाम वेस्टइंडीज: अब ऐसे मिलेंगे टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 17 अक्तूबर को भारत और वेस्ट इंडीज के बीच होने वाले एक दिवसीय मैच के लिए दर्शकों को टिकटें पहली बार सीट नंबर से मिलेंगी। एचपीसीए ने धांधली रोकने के लिए पहली बार टिकट की प्रक्रिया बदली है।
विज्ञापन


इससे पहले हुए क्रिकेट मैचों के दौरान दर्शकों को जो टिकटें मिलती थीं, उन पर सीट का नंबर अंकित नहीं होता था। इसके चलते फ्रॉड टिकटों का घालमेल भी खूब होता है। फ्रॉड टिकटों के घालमेल से बचने के लिए इस बार एचपीसीए ने वन डे मैच के लिए नई व्यवस्था की है।

दर्शक टिकट चाहे ऑनलाइन लेंगे या काउंटर पर, टिकटों पर सीट नंबर जरूर होगा। ऐसे में दर्शकों को टिकट नंबर के अनुसार ही सीट मिलेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

नहीं हो पाएगी फ्रॉड एंट्री

एचपीसीए की इस कवायद से फ्रॉड एंट्री भी नहीं होगी। वहीं, दर्शकों को भी सीट के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। वहीं, डुप्लीकेट टिकट का धंधा करने वाले भी गेट पर ही नप जाएंगे। उन्हें गेट के अंदर एंट्री नहीं मिलेगी।

एचपीसीए के प्रेस सचिव मोहित सूद ने बताया कि एचपीसीए ने ऐसी व्यवस्था पहली बार की है। इससे पहले टिकटों पर सीट नंबर अंकित नहीं होते थे जिससे डुप्लीकेट टिकटें बिकने का अंदेशा रहता था। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा।

वहीं, दर्शकों को अगर पहले से ही सीट नंबर पता होगा तो उन्हें सीट के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें