फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में इसी साल फिर होगा क्रिकेट का रोमांच, BCCI का शेडयूल जारी

Thu, 03 Aug 2017 04:35 PM IST
सौरभ सूद/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
इस साल मार्च में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच की सफल मेजबानी कर चुकी पर्यटन नगरी धर्मशाला साल के अंत में एक बार फिर क्रिकेट के खुमार में डूबेगी। बीसीसीआई द्वारा जारी घरेलू श्रृंखलाओं के कार्यक्रम में धर्मशाला के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को भारत-श्रीलंका के बीच वन-डे सीरीज के पहले मैच की मेजबानी मिली है।
विज्ञापन


दस दिसंबर को वीकएंड पर रविवार के दिन यह मैच खेला जाएगा। दिसंबर की सर्दी में धर्मशाला की तेज पिच पर टीम इंडिया के शेर और श्रीलंकाई चीतों के बीच भिड़ंत का रोमांच पूरे उत्तर भारत के क्रिकेट प्रेमियों को धर्मशाला की ओर खींचेगा। 

लंबे समय बाद एचपीसीए स्टेडियम को वन-डे मैच की मेजबानी मिलने का धर्मशाला के होटल व्यावसासियों और कारोबारियों ने स्वागत किया है। कोतवाली व्यापार मंडल प्रधान अजिंद्र चकवाल ने कहा कि वन-डे मैच से निश्चित तौर पर धर्मशाला का पर्यटन कारोबार भी चमकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीसीए पूरी तरह तैयार: संजय

एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा - फोटो : File Photo
एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि एचपीसीए दिसंबर में श्रीलंका-भारत वन-डे मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। इससे पहले भी एचपीसीए कई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की सफलतापूर्वक मेजबानी कर चुका है। एक बार फिर से धर्मशाला अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर चमकेगा। धर्मशाला के कारोबार और पर्यटन में फिर से बूम आएगा। 

होटलियर्स चलाएंगे स्पेशल कैंपेन: बांबा
धर्मशाला-मेक्लोडगंज होटलियर्स एसोसिएशन ने बाकायदा वन-डे मैच के लिए अभी से स्पेशल कैंपेन चलाने की बात कही है। एसोसिएशन के प्रधान अश्विनी बांबा ने कहा कि मैच के दौरान टूरिज्म में बूम आना लाजिमी है जिसे देखते हुए अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए स्पेशल टैरिफ जारी किए जाएंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें