फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ही नहीं, BCCI अध्यक्ष के लिए भी अहम होगा धर्मशाला वनडे

Mon, 10 Oct 2016 09:23 AM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड वन-डे इंटरनेशनल सीरीज का 16 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाला पहला मैच न केवल एचपीसीए के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि मैच स्वयं बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के लिए भी ऐतिहासिक होगा।
विज्ञापन


क्योंकि बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का क्रिकेट की अपनी गृह एसोसिएशन एचपीसीए के मैदान में यह पहला ओडीआई मैच होगा। इतना ही नहीं 17 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लोढा कमेटी का विवाद भी समाप्त हो सकता है।

हालांकि सीरीज से पहले ही बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर लोढा कमेटी की सिफारिशों को लागू न करने पर विवादों में घिरे हैं। वहीं, बीसीसीआई पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद भारत-न्यूजीलैंड सीरीज पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कोर्ट से मिला है 17 अक्तूबर तक का वक्त

बोर्ड का तर्क है कि बीसीसीआई से राज्य की क्रिकेट संस्थाओं को फंडिंग न होने से उनके लिए मैचों का आयोजन कर पाना संभव नहीं है। अब सुप्रीम कोर्ट से बोर्ड को 17 अक्तूबर तक का समय मिला है।

ऐसे में जहां बीसीसीआई अध्यक्ष की गृह एसोसिएशन एचपीसीए में 16 अक्तूबर को भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का पहला ओडीआई मैच है। वहीं, लोढा कमेटी की सिफारिशों को लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट फैसला भी सुनाएगा।

मई में बने थे अनुराग अध्यक्ष बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने के साढ़े चार महीने बाद अनुराग ठाकुर धर्मशाला में पहला ओडीआई करवा रहे हैं। अनुराग ठाकुर 22 मई को बीसीसीआई के अध्यक्ष चुने गए थे, जबकि साढ़े चार माह बाद 16 एचपीसीए में वह पहला वन डे करवा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें