फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में टी-20: एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के लिए बनेगा कोरिडोर, किसी से नहीं मिल सकेंगे

Tue, 22 Feb 2022 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

भारत और श्रीलंका की टीमें 25 फरवरी को गगल एयरपोर्ट पर विशेष विमान के माध्यम से उतरेंगी। खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट पर अलग कोरिडोर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मशाला में टी-20 मैच खेलने आने वाले खिलाड़ियों के लिए एयरपोर्ट पर अलग से कोरिडोर बनाया जाएगा। कोविड के चलते बीसीसीआई ने कई गाइडलाइन जारी की हैं। खिलाड़ियों को प्रशंसकों से मिलने की अनुमति नहीं होगी। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्हें अलग कोरिडोर से सीधा बसों में बिठाया जाएगा। ताकि एयरपोर्ट पर भी किसी व्यक्ति अथवा प्रशंसक से उनका संपर्क न हो सके।

विज्ञापन


भारत और श्रीलंका की टीमें 25 फरवरी को गगल एयरपोर्ट पर विशेष विमान के माध्यम से उतरेंगी। खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट पर अलग कोरिडोर बनाया जाएगा। इस विशेष कोरिडोर से केवल खिलाड़ी ही आएंगे। किसी भी व्यक्ति को यहां से जाने की अनुमति नहीं होगी। बसों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। एक बस में छह खिलाड़ियों को जगह मिलेगी।

बीसीसीआई की गाइडलाइन में भारत-श्रीलंका टीम के खिलाड़ियों के लिए एयरपोर्ट पर अलग से कोरिडोर बनाने के लिए कहा गया है। हवाई जहाज से उतर कर खिलाड़ियों को बसों के माध्यम से सीधा होटल पहुंचाया जाएगा। उन्हें किसी भी प्रशंसक से मिलने की अनुमति नहीं होगी। - विजय भंडारी, चेयरमैन, सुरक्षा कमेटी, एचपीसीए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें