भारतीय समय के अनुसार शुक्रवार देर रात हुए मैच में भारत ने मेजबान जॉर्डन को 37-21 के अंतर से हराया। जॉर्डन को हराकर भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है।
जॉर्डन के अम्मान में चल रहे एएचएफ वरिष्ठ महिला हैंडबॉल प्रेसिडेंट कप में भारतीय टीम ने विजय अभियान जारी रखा है। भारतीय समय के अनुसार शुक्रवार देर रात हुए मैच में भारत ने मेजबान जॉर्डन को 37-21 के अंतर से हराया। जॉर्डन को हराकर भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। जॉर्डन के साथ हुए मैच में भारतीय टीम में शामिल हिमाचल की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
हिमाचल की निधि शर्मा ने 10, प्रियंका ठाकुर ने सात, शालिनी शर्मा ने छह, भावना शर्मा ने सात और मिताली शर्मा ने दो गोल किए। भारतीय टीम में प्रदेश की 11 खिलाड़ी शामिल हैं। यह सभी खिलाड़ी बिलासपुर स्थित मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी में अभ्यास करती हैं। भारत का अगला मैच कुवैत के साथ होगा। भारतीय महिला टीम के तीनों मैच की जीत पर हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया में खुशी है। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि टीम सभी मैच जीतकर मेडल अवश्य हासिल करेगी।
हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जगनमोहन राव, महासचिव तेजराज सिंह, कोषाध्यक्ष विनय सिंह और टीम के हेड डेलिगेट डॉक्टर आनंदेश्वर पांडे, चीफ कोच सचिन चौधरी, सहायक कोच तोहिद, प्रियदीप, मैनेजर परमिंदर सिंह, मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की संचालिका और कोच स्नेहलता ने टीम की जीत पर बधाई दी है।