फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पीएमश्री टुटू में मनाया स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यातिथि 80 वर्षीय पूर्व सैनिक अमृत लाल पूरी (वायु सेना से सेवानिवृत्त) ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्या डॉ. रशिमा राणा ने मुख्यातिथि का धन्यवाद किया। इस अवसर पर बबीता राठौर, सलाहकार कंचन गौतम और सभी सदस्य मौजूद रहे। क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू में हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन (रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी) कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में विजय ठाकुर भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष चंद शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की जानकारी दी। वहीं राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में प्रधानाचार्या अनुराधा कटवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। समारोह में सेवानिवृत्त डीआईजी पीद्मश्री वीके शर्मा (अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश राज्य सीएपीएफ वेल्फेयर एसोसिएशन एवं चेयरमैन एबीपीएसकेएस और विशिष्ट अतिथि नंदलाल नेहरथु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन


घणाहट्टी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन
शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घणाहट्टी में स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सैनिक हरीनंद ने झंडा फहराया। इस अवसर पर एनएसएस और एनसीसी, स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने सलामी दी। बच्चों ने देशभक्तों को याद करते हुए समूह गीत, एकल गीत, नृत्य, कविता और भाषण आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य कांता ठाकुर ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें