भारत-वेस्टइंडीज वनडे मैच की टिकट 250 रुपये से शुरू होगी। दस हजार रुपये तक का टिकट भी होगा। 17 अक्तूबर को धर्मशाला में वनडे मैच होने जा रहा है। टिकट बिक्री के लिए काउंटर भी खोले जाएंगे। क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला, मैकलोडगंज, कोतवाली बाजार, कांगड़ा और पालमपुर में टिकट काउंटर होंगे। ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी रहेगी।
दर्शकों को टिकट मिलना अक्तूबर माह के पहले हफ्ते से मिलना शुरू हो जाएंगे। ऑनलाइन बुकिंग भी अक्तूबर के पहले हफ्ते से शुरू होगी। 250 रुपये वाले टिकट करीब 4 हजार और 10 हजार वाले टिकट करीब 400 होंगे। टिकटें ब्लैक न हों, इसके लिए एचपीसीए अपने स्तर पर कड़ी निगरानी बरतेगा। एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा का कहना है कि वनडे मैच की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।