फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारादेवी जाने वालों को सीएम ने दी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला के प्रसिद्ध शक्तिपीठ तारादेवी मंदिर का तीन साल में कायाकल्प होगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को तारादेवी मंदिर पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने डीसी दिनेश मल्होत्रा को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में एस्केलेटर लगाने की संभावनाएं तलाशने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहीं। तारादेवी मंदिर पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट के तहत मुख्य मंदिर को वर्तमान स्थिति से ऊंचा उठाया जाएगा। मुख्य मंदिर की चार दिवारी को लकड़ी के खंभों का प्रयोग कर खुला रखा जाएगा।

मंदिर के सामने पार्क बनेगा। इसमें आकर्षक फूल लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मंदिर में विश्राम स्थल और पहाड़ी शैली में भव्य प्रवेश द्वार भी बनाया जाएगा।सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर में दस नए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। शारीरिक रूप से अक्षम लोगों की सुविधा मुख्य सड़क से मंदिर तक वैकल्पिक मार्ग भी बनेगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन चढ़ावे की भी सुविधा

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने संकटमोचन और तारादेवी मंदिर की वेबसाइट भी लांच की। वेबसाइट में दिए लिंक पर जाकर श्रद्धालु अब दोनों मंदिरों में ऑनलाइन चढ़ावा भी चढ़ा सकेंगे।

वेबसाइट में मंदिरों के इतिहास सहित विस्तृत विवरण उपलब्ध करवाया गया है। एसडीएम शिमला (ग्रामीण) जीएस नेगी ने बताया कि जल्द ही वेबसाइट के माध्यम से श्रद्धालु मंदिर के ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे।

तारादेवी मंदिर पहुंचे सीएम ने काफी समय यहां बिताया। इस दौरान यहां भक्‍तों की भी लंबी लंबी कतारें लगी रही।
विज्ञापन

संकटमोचन में भी सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने रविवार को संकटमोचन मंदिर में बनाए गए मुख्य द्वार का लोकार्पण भी किया। मुख्यद्वार पर हिंदू, बौद्ध धर्म और पहाड़ी संस्कृति से संबंधित चित्रों की नक्काशी की गई है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यद्वार बनने वाले कारीगरों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में डीसी दिनेश मल्होत्रा, एसडीएम शिमला ग्रामीण जीएस नेगी, एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक अनिल सेन, क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला देवासेन नेगी और डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा सहित लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें