फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 का टिकट लेने को हर कोई बेताब

Mon, 13 Oct 2014 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले वन डे मैच को लेकर युवा खासे क्रेजी हैं। पहले ही दिन टिकट काउंटर पर खासी भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे ज्यादा टिकट 250 रुपये वाले बिके। प्रशंसक सुबह छह बजे ही स्टेडियम पहुंच गए थे। सोमवार को काउंटर सेल का पहला दिन था।
विज्ञापन


मैच को लेकर क्रेजी युवा सुबह छह बजे ही काउंटर खुलने का इंतजार करने लग पड़े। दस बजे तक काउंटर में सैकड़ों युवा पहुंच गए। सोमवार को ऑफ लाइन टिकट बिक्री के पहले दिन कंपनी ने क्रिकेट स्टेडियम में अपना सेटअप करना था। इसलिए दस बजे काउंटर खुलने के बाद दिन को रुक-रुक कर टिकटें बेची गईं।

बीच-बीच में काउंटर बंद होने पर युवाओं में मायूसी छा रही थी। काउंटर खुलते ही युवा खुशी से झूम उठते। ऑफ लाइन टिकट बिक्री के पहले दिन युवाओं ने सर्वाधिक 250 रुपये के टिकट की डिमांड की। करीब 700 टिकटें बिकने के बाद काउंटर से 250 रुपये की टिकट समाप्त होने की सूचना जारी कर दी गई। धर्मशाला स्टेडियम में 17 अक्तूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच एकदिवसीय मैच होना है।
विज्ञापन


ऑनलाइन लें 250 रुपये की टिकट
250 रुपये की टिकट की मांग को देखते हुए कंपनी ने इसकी बिक्री ऑनलाइन शुरू कर दी है। अब युवाओं को इसकी खरीदारी के लिए काउंटर की लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। कंपनी ने युवाओं को राहत देने के लिए इसे ऑनलाइन कर दिया है। इससे पूर्व 1000 रुपये से ऊपर मूल्य की टिकटें ही ऑनलाइन बेची जा रही थीं।

पहले दिन ही ब्लैक टिकटों का कारोबार
धर्मशाला में भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथे एक  दिवसीय मैच को लेकर सोमवार को टिकट की काउंटर सेल के पहले दिन ब्लैक टिकटों का कारोबार शुरू हो गया। सोमवार को 250 रुपये की टिकटों की भारी मांग के चलते दिन के समय ही काउंटर से 250 रुपये की टिकटें समाप्त होने की सूचना जारी होते ही 250 रुपये की टिकट 500 रुपये में! आवाजें आना शुरू हो गईं। इस पर टिकट खरीदने आए युवाओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर काउंटर पर नारेबाजी भी हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें