बेकाबू दर्शक को मैदान से बाहर ले जाते सुरक्षा कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज के पहले मैच को देखने पहुंचे क्रिकेट प्रेमी बारिश के बीच बेकाबू हो गए। बारिश के कारणा सुरक्षा में थोड़ी सी ढील होते ही तीन क्रिकेट प्रेमियों ने स्टैंड को फांदकर मैदाल में छलांग लगा दी। और मैदान में प्रवेश कर लिया। इस बीच सुरक्षा कर्मियों ने बेकाबू हुए दर्शकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।
बता दें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज के पहले मैच के शुरू होने से ठीक पहले मौसम ने क्रिकेट प्रेमियों की सांसें रोक दीं। शाम सात बजे के तय समय पर मैच शुरू नहीं हो पाया ।इसके बाद लगातार बारिश के चलते मैच रद्द करना पड़ा