फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: फर्जी टिकट से एंट्री का कोई चांस नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और दक्षिण अफ्रीका सीरीज के धर्मशाला में होने वाले पहले टी-20 मैच के दौरान स्टेडियम में फर्जी टिकट से एंट्री का कोई चांस नहीं रहेगा। इतना ही नहीं टिकट स्कैन करके भी कोई फर्जी रूप से स्टेडियम में एंट्री नहीं होगी। भारत-दक्षिण अफ्रीका के धर्मशाला में होने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच को लेकर बेची जा रही टिकटों में पांच सिक्योरिटी फीचर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


स्टेडियम में एंट्री करते समय मशीन में स्वैप होते ही असली और फर्जी टिकटों में भेद सामने आ जाएगा। शुक्रवार को धर्मशाला में टिकट काउंटर खोलने से पूर्व पुलिस अधिकारियों को भी टिकट के सुरक्षा फीचर की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

टिकटों में लगाए सुरक्षा फीचर

20 हजार दर्शकों वाले धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों में कई फर्जी टिकटों के साथ एंट्री मारने की फिराक में रहते हैं। ऐसा इस मैच में न हो इसके लिए टिकटों में सुरक्षा फीचर लगाए गए हैं। इससे असली और नकली टिकट का पता चल जाएगा। एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि फर्जी टिकट से एंट्री को रोकने के लिए ही टिकट में सुरक्षा फीचर लगाए गए हैं।

शुक्रवार को एएसपी पंकज शर्मा, एएसपी विजय सकलानी और डीएसपी हेडक्वार्टर हितेश लखनपाल ने एचपीसीए के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके टिकट में लगे सुरक्षा फीचर की जानकारी ली। मैच को लेकर धर्मशाला स्टेडियम में स्थापित किए गए टिकट काउंटर को खोलने से पूर्व स्टेडियम में एचपीसीए पदाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और बुक माई शो कंपनी के पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें