फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: एक मैच के लिए 10 लाख की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 अक्तूबर को होने वाले पहले टी-20 मैच के दिन धर्मशाला स्टेडियम साढ़े नौ लाख रुपये से रोशन होगा। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन बिजली और डीजल पर करीब साढ़े नौ लाख रुपये खर्च करेगी। मैच को लाइव दिखाने में चार लाख तक खर्चा आएगा। मैच के दौरान जलने वाली स्टेडियम की लाइटें जेनरेटर से जलेंगी।
विज्ञापन


जेनरेटर में छह हजार लीटर डीजल डाला जाएगा। दो अक्तूबर को टी-20 मैच खेला जाएगा। मैच की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार टीमों के अभ्यास, स्टेडियम की मरम्मत और अन्य कार्यों पर एचपीसीए साढ़े पांच लाख रुपये बिजली बिल का अदा करेगी। मैच को लाइव करने में पांच जेनरेटरों में लगभग साढ़े तीन लाख का डीजल डाला जाएगा।
विज्ञापन

खरीदा जाएगा 3.50 लाख का डीजल

पवेलियन होटल में टीमों के रहने और अन्य गतिविधियों पर बिजली और डीजल का एक लाख अतिरिक्त खर्च होंगे। विद्युत बोर्ड के अनुसार स्टेडियम में होने वाली तैयारियों में 32 हजार यूनिट बिजली खर्च होती है। एसडीओ विद्युत बोर्ड धर्मशाला विशाल भटवाल के
अनुसार मैच की तैयारियों और अन्य कार्यों पर स्टेडियम में लगे 630 केवी

के जेनरेटर का बिल चार लाख के करीब रहता है। एचपीसीए के जीएम एचएस मन्हास ने कहा कि मैच को लाइव दिखाने के लिए छह जेनरेटर में साढ़े तीन लाख रुपये का डीजल डाला जाएगा। होटल पवेलियन में भी तैयारियों पर दो जेनरेटर में पचास हजार रुपये का डीजल खर्च होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें