फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind vs Afg: शहीदी बोले- वर्ल्ड कप-2027 का अभियान दुनिया की मजबूत टीम भारत से हो रहा शुरू

Fri, 12 Jun 2026 08:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

से पूर्व अफगानिस्तान के कप्तान अशमतुल्लाह शहीदी ने कहा कि उनकी टीम का वर्ल्ड कप-2027 अभियान दुनिया की सबसे मजबूत टीम भारत के खिलाफ शुरू हो रहा है। 
विज्ञापन
अफगानिस्तान के कप्तान अशमतुल्लाह शहीदी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व अफगानिस्तान के कप्तान अशमतुल्लाह शहीदी ने कहा कि उनकी टीम का वर्ल्ड कप-2027 अभियान दुनिया की सबसे मजबूत टीम भारत के खिलाफ शुरू हो रहा है। ऐसे में यह सीरीज ताकत और कमजोरियों को परखने का बेहतरीन अवसर होगी। धर्मशाला में प्रेस वार्ता में शहीदी ने कहा कि भारतीय टीम पिछले विश्व कप में फाइनल तक पहुंची थी और वर्तमान में दुनिया की सबसे प्रतिस्पर्धी टीमों में शामिल है। भारत के खिलाफ खेलने से अफगानिस्तान को अपनी रैंकिंग में सुधार करने और आगामी चुनौतियों के लिए बेहतर तैयारी का मौका मिलेगा। धर्मशाला स्टेडियम को लेकर शहीदी ने कहा कि वह 2023 विश्व कप के दौरान यहां बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेल चुके हैं। भारत की परिस्थितियां स्पिनरों के लिए मददगार रहती हैं और उनकी टीम के स्पिन गेंदबाज इन हालात का फायदा उठाएंगे। घरेलू क्रिकेट और टीम संयोजन पर बात करते हुए शहीदी ने कहा कि वनडे टीम में ज्यादा बदलाव नहीं है। युवा खिलाड़ी डर्मेश रसौली को टीम में शामिल किया था, लेकिन उनके पिता के निधन के कारण उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा। शहीदी ने कहा कि भारत हमारे लिए दूसरे घर जैसा है। धर्मशाला की भौगोलिक और मौसम संबंधी परिस्थितियां काफी हद तक अफगानिस्तान से मेल खाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विराट की कमी महसूस होगी, युवाओं को साबित करने का सुनहरा मौका : मोर्कल

 भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे मुकाबले से पूर्व भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने स्पष्ट किया कि विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज की अनुपस्थिति टीम को जरूर खलेगी। यह युवा खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा दिखाने और टीम में स्थायी जगह बनाने का अवसर भी है। पत्रकार वार्ता में मोर्कल ने कहा कि विराट केवल एक बल्लेबाज नहीं, बल्कि भारतीय बल्लेबाजी क्रम की मजबूत कड़ी हैं। हालांकि भारतीय क्रिकेट में प्रतिभा की कमी नहीं है और अन्य खिलाड़ियों के पास जिम्मेदारी संभालने का मौका है। जसप्रीत बुमराह के कार्यभार प्रबंधन पर मोर्कल ने कहा कि टीम प्रबंधन भविष्य को ध्यान में रखते हुए तेज गेंदबाजी में अधिक विकल्प तैयार कर रहा है। आगामी विश्व कप और दक्षिण अफ्रीका दौरे जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को देखते हुए युवा गेंदबाजों गुरनूर और प्रिंस को टीम में शामिल किया है। हार्दिक पांड्या पर मोर्कल ने कहा कि वह टीम के प्रभावशाली ऑलराउंडर हैं। विराट के वन डाउन स्थान पर ईशान किशन, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल समेत कई बल्लेबाजों के पास अपनी क्षमता साबित करने का मौका होगा। अफगानिस्तान को लेकर मोर्कल ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को हराना उनकी क्षमता का प्रमाण है। वे अब रेड बाल क्रिकेट भी खेल रहे हैं, जिससे उनके खेल में परिपक्वता और निरंतरता आई है। ऐसे में भारत किसी भी तरह से उन्हें हल्के में नहीं ले रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें