मनरेगा के तहत एक अप्रैल से 162 रुपये की जगह 170 रुपये दिहाड़ी दी जाएगी।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के तहत एक अप्रैल से 162 रुपये की जगह 170 रुपये दिहाड़ी दी जाएगी। अनुसूचित क्षेत्रों में 203 रुपये की जगह 213 रुपये मिलेंगे। केंद्र सरकार ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है।
प्रदेश सरकार पिछले काफी समय से मनरेगा में मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाने की केंद्र से मांग कर रही थी। पिछले दिनों इस विषय में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से भी मांग की थी।
लेकिन पड़ोसी राज्यों के मुकाबले प्रदेश में मजदूरी सबसे कम रही। केंद्र सरकार हर साल फरवरी या मार्च माह में मनरेगा में दी जाने वाली दिहाड़ी का मूल्यांकन करती है और दिहाड़ी बढ़ाई जाती है। इससे पहले फरवरी 2013 में दिहाड़ी 130 रुपये से बढ़ाकर 138 रुपये की गई थी।