फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheating: पतंजलि में इलाज के नाम पर बुजुर्ग से 1.57 लाख की ठगी

Fri, 02 Sep 2022 06:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

सोलन जिले के परवाणू में रह रहे शिमला के एक बुजुर्ग से शातिर ने पतंजलि योगपीठ में इलाज करवाने के नाम पर 1.57 लाख की ऑनलाइन ठगी की है। ऑनलाइन पैसा जमा करवाने के बाद भी जब इलाज के लिए नहीं बुलाया तो ठगी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
ठगी (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू में रह रहे शिमला के एक बुजुर्ग से शातिर ने पतंजलि योगपीठ में इलाज करवाने के नाम पर 1.57 लाख की ऑनलाइन ठगी की है। ऑनलाइन पैसा जमा करवाने के बाद भी जब इलाज के लिए नहीं बुलाया तो ठगी का खुलासा हुआ। इसके बाद बुजुर्ग ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार शिमला के न्यू फ्लॉवरडेल निवासी और हाल परवाणू के सेक्टर-4 में रह रहे कमल कृष्ण शाह बीते 23 अगस्त को घुटने की बीमारी के इलाज के लिए चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए पंचकूला गए थे। वहां सर्जरी की सलाह दी गई। 70 साल की आयु होने के कारण वह सर्जरी नहीं करवाना चाहते थे। इस पर इलाज के लिए पतंजलि योगपीठ जाने का निर्णय लिया और गूगल से नंबर खोजा। इस पर मिले दो नंबरों पर संपर्क करने के बाद डॉक्टर सुनील का नंबर 8274960076 दिया गया।

विज्ञापन


डॉक्टर सुनील ने बताया कि एक सप्ताह के इलाज के लिए सभी सुविधाओं से लैस कमरा और इलाज का खर्च 45,500 रुपये आएगा। इसका 50 प्रतिशत तत्काल जमा करवाना होगा। पीड़ित ने उसी समय 25,000 रुपये दिए गए अकाउंट नंबर में जमा करवा दिए। इसके बाद कई तरह के खर्च बताकर पैसे जमा करवाने को कहा गया। इस तरह 1.57 लाख रुपये जमा करवाए गए। इसके बाद और पैसे मांगे गए तो उन्होंने इलाज करवाने से मना कर दिया और पैसे वापस मांगे। इसके लिए और पैसे जमा करवाने को कहा गया, तब जाकर उन्हें लगा कि वह ठगी का शिकार हो गए हैं। उधर, एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे साइबर क्राइम के प्रति सजग रहें। किसी भी अंजान व्यक्ति से ऑनलाइन लेन-देन न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें