फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया मामले में पीड़िता की मां हाईकोर्ट में दायर करेंगी याचिका

Fri, 09 Oct 2020 10:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हाईकोर्ट हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बहुचर्चित गुड़िया प्रकरण में नया मोड़ आया है। गुड़िया की मां हाईकोर्ट में फिर याचिका दायर करेंगी। सर्वोच्च न्यायालय ने मामले का निपटारा करते हुए कहा कि प्रार्थी को संबंधित हाईकोर्ट के समक्ष याचिका दायर करनी चाहिए। गुरुवार को गुड़िया की मां की याचिका की सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने पाया कि हिमाचल हाईकोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया था।

विज्ञापन


सीबीआई ने मामले की जांच की थी। इन परिस्थितियों में प्रार्थी को हाईकोर्ट में सभी शिकायतों के निवारण को याचिका दायर करनी चाहिए। यह जानकारी मदद सेवा ट्रस्ट के प्रेस सचिव विकास थापटा ने शुक्रवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में दी। मदद सेवा ट्रस्ट इस मामले में गुड़िया के परिजनों को लीगल मदद कर रहा है। 

विकास थापटा ने कहा कि अगले सप्ताह हाईकोर्ट में गुड़िया की मां याचिका दायर करेंगी। कहा कि गुड़िया के परिजन इस संबंध में हुई जांच से संतुष्ट नहीं हैं। पहले गैंगरेप से जांच शुरू की गई जो बाद में चिरानी को आरोपी बनाकर निपटा दी गई। गांधीनगर फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट और नार्को टेस्ट को भी दरकिनार किया गया। इस मामले में दोबारा जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


यह है मामला
शिमला के दांदी जंगल में स्कूल में पढ़ने वाली गुड़िया मृत मिली थी। हाईकोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए इसकी जांच सीबीआई को दी थी। मामले में लॉकअप में पूछताछ के दौरान एक नेपाली को मौत के घाट उतारा गया, जिसके आरोपी आईजी, एसपी समेत नौ पुलिसकर्मी बनाए गए। सीबीआई ने मामले में एक चिरानी नीलू को गिरफ्तार किया। उसे ही इस हत्या और दुराचार का आरोपी बनाकर मामले में कोर्ट में चालान पेश किया। अब कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है। इसी बीच मदद सेवा ट्रस्ट की सहायता लेकर गुड़िया की मां सुप्रीम कोर्ट पहुंची तो वहां से यह फैसला आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें