फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया प्रकरणः हाईकोर्ट ने तलब किए सीबीआई अफसर, इस दिन पेश होने के दिए आदेश

Wed, 04 Oct 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई ने गुड़िया प्रकरण के आरोपी आशीष चौहान से संबंधित स्टेटस रिपोर्ट प्रदेश हाईकोर्ट में मंगलवार को सील्ड कवर में पेश की। आरोपी आशीष चौहान की जमानत याचिका पर सुनवाई बुधवार को भी होगी। इस दौरान हाईकोर्ट ने मामले की जांच कर रहे सीबीआई के अधिकारियों को भी पेश होने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


न्यायाधीश संदीप शर्मा ने मंगलवार को इस मामले की जांच कर रहे अफसरों को तलब करते हुए जमानत याचिका की सुनवाई चार अक्तूबर को शाम चार बजे निर्धारित की। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्रार्थी से जुड़ी जांच की स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के आदेश दिए थे। किन्हीं कारणों से मंगलवार को जांच अधिकारी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। 

कोर्ट ने उन्हें चार अक्तूबर को शाम चार बजे कोर्ट में उपस्थित रहने के आदेश दिए। गुड़िया मामले में हिरासत में चल रहे आशीष चौहान ने खुद के बेकसूर बताते हुए जमानत याचिका दायर की है। प्रार्थी के अनुसार मामले में जांच पूरी कर ली गई है और वह न्यायिक हिरासत में है। इस मामले में उससे कोई रिकवरी भी नहीं की जानी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आईजी जैदी समेत पुलिसकर्मी फिर न्यायिक हिरासत में

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिमला रणजीत सिंह ने मंगलवार को निलंबित आईजी जैदी, डीएसपी मनोज जोशी समेत आठ पुलिसकर्मियों को 16 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को लॉकअप हत्याकांड में सीबीआई ने आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया है।

छह पुलिसकर्मी कंडा जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश किए गए। वहीं, आईजी जैदी और डीएसपी मनोज जोशी के पास सीजेएम खुद आईजीएमसी गए। सबकी न्यायिक हिरासत को 16 अक्तूबर तक बढ़ाया गया है।  पुलिसवालों के वकील भी आईजीएमसी में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें