फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स के स्वास्थ्य में सुधार, स्पेशल वार्ड में शिफ्ट

Wed, 21 Nov 2018 05:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेत्री और पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स के स्वास्थ्य में सुधार है और बुधवार को उनको स्पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। स्टोक्स का मोहाली के फोर्टिज अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी स्टोक्स से मिलने अस्पताल गए और उनका हाल जाना। पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स के निजी सचिव आत्मा राम ने अमर उजाला को बताया कि स्टोक्स का स्वास्थ्य अब ठीक है।

उनको गत 14 नवंबर को मोहाली के फोर्टिज अस्पताल में यूरिन इन्फेेक्शन के कारण दाखिल कराना पड़ा था। अस्पताल में स्टोक्स को डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रख कर उपचार किया जा रहा था।
विज्ञापन


बुधवार को उनकी स्थिति में सुधार आने के बाद स्पैशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। स्टोक्स को अस्पताल में मिलने के लिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित कई अन्य नेता पहुंचे और उनका कुशलक्षेम पूछा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें