फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्टिविटी सुधरेगी: हिमाचल में 20,000 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जाएगी, 2000 करोड़ खर्च होंगे

Sat, 21 Nov 2026 12:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भारत सरकार की वित्तपोषित संशोधित भारतनेट चरण-तीन परियोजना प्रगति पर है। सोलन और सिरमौर की 499 ग्राम पंचायतों को जोड़ा जा रहा है। इसके लिए लगभग 7,500 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जा रही है। पूरे हिमाचल में 20,000 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जाएगी। 
विज्ञापन
सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में हुई दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसएनएल सोलन वाणिज्य क्षेत्र की दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक शनिवार को सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें भारतनेट चरण-तीन और 4जी सैचुरेशन परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। सांसद ने मोबाइल सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीण कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए। भारत सरकार की वित्तपोषित संशोधित भारतनेट चरण-तीन परियोजना प्रगति पर है। सोलन और सिरमौर की 499 ग्राम पंचायतों को जोड़ा जा रहा है। इसके लिए लगभग 7,500 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जा रही है। पूरे हिमाचल में 20,000 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जाएगी। इस पर करीब 2000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। परियोजना का उद्देश्य सरकारी संस्थानों को उच्च गति ब्रॉडबैंड से जोड़ना है। आम जनता को भी ब्रॉडबैंड सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सोलन जिले में 100 और सिरमौर जिले में 96 ग्राम पंचायतें लाइव हो चुकी हैं।

विज्ञापन

Trending Videos

4जी सैचुरेशन और एफटीटीएच विस्तार
4जी सैचुरेशन परियोजना में 261 बिना कवर वाले गांवों के लिए काम चल रहा है। इनमें सोलन के 125 और सिरमौर के 136 गांव शामिल हैं। कुल 174 मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं। इनमें से 130 टावर चालू हो चुके हैं। बीएसएनएल की एफटीटीएच सेवाओं का विस्तार भी लगातार जारी है।

उपभोक्ता शिकायतें और आगे की योजना
बैठक में बीएसएनएल नेटवर्क में कॉल ड्रॉप और अन्य दूरसंचार सेवाओं से संबंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों पर चर्चा हुई। सांसद ने अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। शामलाती-मंजगांव क्षेत्र में कमजोर मोबाइल सिग्नल का मुद्दा उठा। जामनीवाला में एफटीटीएच सेवा विस्तार की बात भी हुई। सांसद ने संचार मंत्री के समक्ष चूड़धार और बाड़ी धार में मोबाइल टावर लगाने का मुद्दा प्राथमिकता से उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक में ये रहे माैजूद
बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ महाप्रबंधक सोलन जसपाल सिंह, उपमहाप्रबंधक संजीव तोमर, आंतरिक वित्तीय सलाहकार/मुख्य लेखा अधिकारी विनोद कुमार जोशी, वशिष्ठ, मुख्य लेखा अधिकारी शैलेंद्र मोहन, सहायक महाप्रबंधक कमल किशोर व विजय दीप, मंडलीय अभियंता संजीव मलिक, मंडलीय अभियंता अजय कुमार, मंडलीय अभियंता पुनीत चोपड़ा सहित अन्य बीएसएनएल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें