हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मैट्रिक तथा जमा दो कक्षा के परीक्षार्थियों की अनुपूरक परीक्षाएं 8 से 11 जुलाई तक संचालित करेगा।
अब बोर्ड ने छात्रों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून तक बढ़ा दी है। बोर्ड के अनुसार अनुपूरक परीक्षाओं, री अपीयर, परीक्षा सुधार अतिरिक्त विषयों के परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र प्राप्त करने की तिथि में आंशिक संशोधन किया गया है।
अब छात्रों के आवेदन फॉर्म 1300 रुपये विलंब शुल्क सहित 26 जून तक प्रवेश पत्र बोर्ड कार्यालय पहुंच जाने चाहिए।
स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. हरीश गज्जू ने बताया कि 26 के बाद कोई भी प्रवेश पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इसके बाद छात्रों को रोलनंबर भेजकर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।