हिमाचल प्रदेश मुख्य अध्यापक संवर्ग अधिकारी संघ ने प्रदेश सरकार नए उच्च पाठशाला के मुख्य अध्यापकों को वित्तीय शक्तियां (डीडीओ) देने की मांग की है।
इसके अलावा संघ ने पाठशालाओं में 300 व मुख्य अध्यापकों के करीब 150 खाली पदों को पद्दोनति के आधार पर भरने की भी मांग की है।
संघ का कहना है कि इससे न सिर्फ शिक्षकों के उपर से काम का बोझ कम होगा बल्कि उन शिक्षकों को भी फायदा होगा जो लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं।
इसके अलावा संघ ने मुख्य अध्यापक व प्रवक्ताओं के प्रधानाचार्यों की पद्दोनति का अनुपात 50:50 से 60:40 करने की भी मांग की ताकि टीजीटी कैडर के हित सुरक्षित हो सके।
संघ के अध्यक्ष उद्धम सिंह गुलेरिया और महासचिव राम कुमार ने बताया की संघ की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है।