फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: तीन मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे इम्यूनोहेमेटोलॉजी और ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग, सरकार ने दी मंजूरी

Fri, 06 Mar 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

राज्य सरकार ने तीन प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में इम्यूनोहेमेटोलॉजी और ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के सृजन और नए पद भरने को मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन
खून कूी जांच - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने तीन प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में इम्यूनोहेमेटोलॉजी और ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के सृजन और नए पद भरने को मंजूरी दे दी है। इसे लेकर सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर दी गई है। अदालत को बताया गया कि अधिसूचना के तहत मेडिकल कॉलेज नेरचौक, हमीरपुर और मेडिकल कॉलेज चंबा में विभागों के संचालन के लिए एक-एक सहायक प्रोफेसरों के पद भरने की स्वीकृति दी गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन पदों को भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के प्रावधानों के अनुसार ही भरा जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने बीते साल सरकार को निर्देश दिए थे कि सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इम्यूनोहेमेटोलॉजी और ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग स्थापित करें, जहां अभी तक यह सुविधा नहीं है। न्यायाधीश संदीप शर्मा ने डॉ. ऋचा गुप्ता मामले में यह आदेश दिए थे। अदालत ने सरकार को छह महीने में इन विभागों को स्थापित करने का समय दिया था। ब्लड ट्रांसफ्यूजन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य यह सुनिश्चित करना है कि डोनर (रक्त देने वाला) और रिसीवर (रक्त लेने वाला) का ब्लड ग्रुप मेल खाता है कि नहीं। इसके साथ ही ब्लड ग्रुपिंग और क्रॉस-मैचिंग का भी काम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें