फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते रहे अफसर, भूप राम ने 5 बीघा जमीन से साफ कर दिए 400 हरे पेड़

Sat, 13 Jan 2018 10:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी शिमला से सटी कोटी वन रेंज में बिना अनुमति पांच बीघा भूमि से 400 हरे-भरे पेड़ काट दिए गए हैं। अरसे से यहां सरकारी और निजी भूमि पर अवैध तौर पर कटान चल रहा था।

विज्ञापन


अवैध कटान की भनक लगते ही शुक्रवार को वन महकमे का अमला पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचा। टीम को देवदार, चीड़ और बान के करीब 400 ठूंठ बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के घर से देवदार के 150 स्लीपर और बोरियों में भरा कोयला भी जब्त किया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी क्रशर लगाने के लिए बिना अनुमति लंबे समय से कटान कर रहा था। आरोपी का कहना है कि उसने अपनी जमीन से पेड़ काटे हैं, जबकि वन विभाग का दावा है कि अधिकतर जमीन सरकारी है। इसकी पैमाइश करवाई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

भूप राम ने कर डाला सफाया

पुलिस के अनुसार कोटी के जनेडघाट के शलोट में आरोपी भूप राम लंबे अरसे से अवैध कटान कर रहा था। बान और चीड़ के पेड़ों को काटने के बाद कोयला बना दिया गया और देवदार के स्लीपर बनाए गए।

पुलिस को लकड़ी की तस्करी का भी अंदेशा है। पांच बीघा जमीन पर अब एक भी पेड़ नहीं दिख रहा है। पुलिस और वन महकमे ने निशानदेही के लिए राजस्व विभाग को अर्जी दे दी है।

उधर, पेड़ कटान करने वाले भूप राम का कहना है कि उन्होंने अपनी निजी भूमि पर क्रशर स्थापित करने के लिए जगह खाली की है।

पुलिस में दी शिकायत के मुताबिक वन विभाग के रेंजर अनु ठाकुर ने बताया कि कोटी वन रेंज के तहत शलोट में भूपराम ने सरकारी भूमि पर 400 हरे-भरे पेड़ों का अवैध रूप से कटान कर दिया है। उन्होंने बताया कि कटान किए गए पेड़ों में अधिकतर देवदार, चील और बान के पेड़ हैं।
विज्ञापन

150 स्लीपर और कोयला भी बरामद

डीएसपी शिमला दिनेश ने बताया कि पेड़ कटान का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि आरोपी भूप राम के घर से 150 स्लीपर और कोयला भी बरामद किया गया है। जमीन की निशानदेही के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी धीरे-धीरे अरसे से बिना अनुमति पेड़ों का अवैध कटान कर इमारती लकड़ी और कोयलों का अवैध कारोबार कर रहा था। मौके पर पहुंच कर लकड़ी और कोयला सीज कर लिया है। पुलिस विभाग को सूचित कर दिया है। - अमित शर्मा, डीएफओ शिमला ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें