फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

416 पेड़ कटान मामले में बड़ा खुलासा, कई अफसरों पर गिरेगी गाज

Thu, 18 Jan 2018 11:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटी वन रेंज में जिस 50 बीघा जमीन पर 416 पेड़ काटे गए, वो वन विभाग की ही निकली है। तीन दिन निशानदेही के बाद राजस्व विभाग ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब कभी भी आरोपी भूप राम की गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन


वन विभाग के कई अफसरों पर भी अवैध वन कटान के इस मामले में गाज गिर सकती है। पुलिस की मौजूदगी में राजस्व विभाग ने पैमाइश पूरी की।

राजस्व विभाग ने साफ किया है कि जनेड़घाट के शलोट नाले में वन भूमि पर ही अवैध रूप से सैकड़ों पेड़ काट गए हैं। डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि अभी तक राजस्व और वन विभाग की ओर से कोई रिकॉर्ड नहीं दिया गया है। रिकॉर्ड मिलने के बाद पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी। 

जुन्गा तहसील के नायब तहसीलदार मेहर चंद वर्मा ने बताया कि शलोट नाले में हुए पेड़ कटान वाली भूमि की निशानदेही पूरी हो चुकी है। जिस भूमि पर पेड़ कटान हुआ है वह पूरी भूमि सरकारी वन विभाग की है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कब क्या हुआ

9 जनवरी : वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड को नौ जनवरी को शलोट नाला में पेड़ों की कटान की सूचना मिली।  
10 जनवरी : विभाग के ब्लॉक अफसर और फॉरेस्ट गार्ड ने मौके का निरीक्षण किया। 
11 जनवरी : कोटी रेंज के ब्लॉक अफसर ने पुलिस में अवैध कटान करने पर पेड़ कटान वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस टीम की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने 150 देवदार के स्लीपर और 33 कोयले की बोरियां बरामद कर कब्जे में ली।  
12 जनवरी :  महकमे के आला अधिकारियों की टीम ने शलोट नाला का किया निरीक्षण।
13 जनवरी :  वन मंत्री गोविंद ठाकुर मौके  पर पहुंचे। उन्होंने विभाग के अफसरों की पीठ थपथपाई। 
14 जनवरी :  राजस्व विभाग के तहसीलदार और कानूनगो मौके पर पहुंचे और निशानदेही के लिए बुर्जियां स्थापित कीं।  
15 जनवरी :  विभाग की निशानदेही चलती रही। 
16 जनवरी : निशानदेही कर रिपोर्ट तैयार की और कार्रवाई पूरी करने के लिए पुलिस प्रशासन को सौंपी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें