महिला आयोग की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर मूल रूप से शिमला जिले के कोटगढ़ की रहने वाली हैं। उनके पति कर्नल आरएस ठाकुर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। इनके दो बच्चे हैं।
फ्रेंच भाषा में हैं गोल्ड मेडलिस्ट
डॉ. डेेेजी ठाकुर ने ताराहाल स्कूल से पढ़ाई के बाद सेंट बीड्स कॉलेज से अर्थशास्त्र की डिग्री ली। इसके बाद एचपीयू से एमए और एमफिल करने के बाद मनोविज्ञान में पीएचडी की मानक उपाधि प्राप्त की। इसके अलावा वे फ्रेंच भाषा में भी गोल्ड मेडलिस्ट हैं।