फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तारादेवी-भरयाल सड़क पर बना दी अवैध बस्ती, स्थानीय लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवासी लोगों ने गुपचुप बना दीं झोंपड़ियां
विज्ञापन

नगर निगम ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर हटाने को कहा

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में नगर निगम सीमा से सटी तारादेवी-भरयाल सड़क पर एक अवैध बस्ती बन गई है। यहां प्रवासी लोगों ने गुपचुप कई झुग्गी-झोंपड़ियां खड़ी कर दी हैं। दो साल के भीतर ही यहां बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हो गया है।
विज्ञापन


स्थानीय पंचायत या जिला प्रशासन ने अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। अब नगर निगम शिमला ने इस बारे में पुलिस अधीक्षक शिमला को पत्र लिखा है। इसमें पुलिस को इनकी जांच करने को कहा है। इस बस्ती में रहने वाले ज्यादातर लोग कबाड़ का काम करते हैं। इसके अलावा यह प्लास्टिक की बोतलें भी इकट्ठा कर रहे हैं। निगम प्रशासन के अनुसार यह क्षेत्र नगर निगम परिधि से बाहर है। ऐसे में यहां होने वाले निर्माण पर निगम का कोई नियंत्रण नहीं है, लेकिन शहर के कूड़ा लेकर जाने वाले निगम के वाहन यहीं से होकर भरयाल कूड़ा संयंत्र पहुंचते हैं। निगम को शिकायतें मिली हैं कि कूड़े की कई गाड़ियां भी यहां रोकी जाती हैं जिनसे प्लास्टिक की बोतलें निकाली जाती हैं। हालांकि, निगम ने इसके बाद सभी चालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि रास्ते में कहीं भी गाड़ी को न रोका जाए लेकिन इस क्षेत्र में बाहरी लोगों के आने और झोंपड़ियां बनाने का सिलसिला जारी है। अब देखना है कि पुलिस प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें