फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी ने मंगवाए 60 हजार नॉर्मल सेलाइन

विज्ञापन
IGMC send demand of normanl seline
विज्ञापन
सेलाइन खत्म होने से मरीज थे परेशान, दो दिन के भीतर सप्लाई पहुंचने का दावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में अब मरीजों को नार्मल सेलाइन बाजारों से नहीं खरीदना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन ने साठ हजार नॉर्मल सेलाइन खरीदने का आर्डर दे दिया है।
विज्ञापन

आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो दिन के भीतर सप्लाई अस्पताल में पहुंच जाएगी। आईजीएमसी में नॉर्मल सेलाइन की सप्लाई वार्डों में खत्म होने से मरीजों को बाजारों से तीस से चालीस रुपये में यह खरीदना पड़ रहा था। अस्पताल में दाखिल होने के बाद मरीजों को यह मुफ्त में उपलब्ध करवाया जाता है। लेकिन अधिकांश मरीजों को महंगी दरों पर इसकी खरीददारी करनी पड़ रही थी। आईजीएमसी में प्रदेशभर से इलाज के लिए मरीज आते हैं। अमर उजाला ने छह तारीख के अंक में आईजीएमसी में न गेस्ट्रिक की दवा और न ही नार्मल सेलाइन की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रबंधन हरकत में आया और सप्लाई आर्डर दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें