फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी, लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों का सामान जब्त

विज्ञापन
शिमला के लोअर आईजीएमसी और लक्कड़ बाजार में अवैध अतिक्रमण और अवैध तहबाज़ारियो का समान जपत करते न
विज्ञापन
शिमला। नगर निगम शिमला की संपदा शाखा ने रविवार को शहर में औचक निरीक्षण कर अवैध रूप से बैठे तहबाजारियों पर कार्रवाई की। टीम ने लक्कड़ बाजार और आईजीएमसी क्षेत्र से छह तहबाजारियों का सामान जब्त किया।
विज्ञापन

संपदा शाखा निरीक्षक रमेश ठाकुर की अगुवाई में टीम सबसे पहले लक्कड़ बाजार पहुंची। यहां दो तहबाजारी पैदल रास्ते पर ही सामान सजा कर बैठे थे। उनके पास पहचान पत्र भी नहीं थे। निगम टीम ने उनका सामान जब्त कर लिया।
इसके बाद टीम आईजीएमसी अस्पताल के पास पहुंची। यहां कई तहबाजारी फुटपाथ की रेलिंग पर कपड़े बेच रहे थे। इससे पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। टीम को देखते ही कुछ तहबाजारी सामान समेटने लगे, लेकिन निगम ने पांच लोगों का सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की टीम का कहना है कि अवैध रूप से बैठने वाले तहबाजारियों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी और आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें