आईजीएमसी से पढ़कर देश विदेश में सेवाएं देने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया जाएगा। तेरह अक्तूबर को स्थापना दिवस कॉलेज में मनाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज इस दौरान मौजूद रहेंगे।
प्रदेश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी 52वां स्थापना दिवस मनाएगा। एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया, पीजीआई निदेशक डॉ. जगत राम समेत देश-विदेश में सेवाएं देने वाले तीन सौ से अधिक एलुम्नाई डॉक्टर शामिल होंगे।
कॉलेज प्राचार्य एवं कार्यक्रम के चेयरमैन डॉ. रविचंद शर्मा की अध्यक्षता में बैठक के दौरान चर्चा की गई। बैठक में मुख्य समन्वयक डॉ. अश्वनी सूद, कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पीसी नेगी, रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव शर्मा, चर्मरोग विभागाध्यक्ष डॉ. जीआर टेग्टा, मेडिसन विभाग के डॉ. राजीव रैना, डॉ. अनुपमा और डॉ. सुदर्शन शर्मा मौजूद रहे। डॉक्टरों को ड्यूटियां भी सौंपी गई।
13 अक्तूबर को मनाया जाएगा स्थापना दिवस
तेरह अक्तूबर को आईजीएमसी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस दौरा सीएमई भी करवाई जाएगी। - डॉ. रवि चंद शर्मा, - कॉलेज प्राचार्य, आईजीएमसी
नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य कर्मी भी होंगे सम्मानित
अस्पताल में एक वर्ष के भीतर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने वाली नर्सों के अलावा अन्य कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इन्हें भी मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित करवाया जाना है।