फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर खुले रहेंगे आईजीएमसी, डीडीयू अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन छुट्टियां एकसाथ आने पर प्रबंधन ने शनिवार को अस्पताल खोलने का लिया फैसला
विज्ञापन

डॉक्टर और सभी स्टाफ कर्मचारी रहेंगे अस्पताल में मौजूद


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) और दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल 16 अगस्त शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भी खुले रहेंगे। यह निर्णय मरीजों और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक राहुल राव ने बताया कि 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 16 अगस्त (जन्माष्टमी) और 17 अगस्त (रविवार) को लगातार तीन दिन की छुट्टियां पड़ रही हैं। लगातार अवकाश के कारण मरीजों को उपचार और जांच में होने वाली देरी से बचाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने यह व्यवस्था की है। निर्धारित दिन अस्पतालों में सामान्य कार्य दिवस की तरह ओपीडी, जांच सुविधाएं और अन्य चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। आपातकालीन सेवाएं हमेशा की तरह 24 घंटे चलेंगी। दोनों अस्पतालों में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज आते हैं, जिनमें कई दूर-दराज के क्षेत्रों से आते हैं। ऐसे में लगातार तीन दिन अस्पताल बंद रहने से नियमित चिकित्सा कार्य प्रभावित हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि 16 अगस्त को सभी विभाग तय समय के अनुसार कार्य करेंगे। प्रयोगशालाएं, रेडियोलॉजी और अन्य जांच इकाइयां भी उसी दिन चलेंगी। डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी कर्मी सामान्य ड्यूटी पर तैनात रहेंगे जिससे मरीजों को सेवाएं बिना रुकावट के मिलेंगी। इस कदम से उन मरीजों को भी लाभ मिलेगा जिनकी पहले से जांच या उपचार के लिए तिथि तय है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर वह 16 अगस्त को भी अस्पताल आकर सेवाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें