फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बर्फ में फंसे तो खिड़की में हट का इंतजाम, बुखारी भी मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी से निपटने के लिए पुलिस ने बनाया प्लान, कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर में बनवाए हट
विज्ञापन

सैलानियों को फंसने पर किया जाएगा रेस्क्यू
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सर्दियों के सीजन में बर्फबारी के बीच फंसने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों को रेस्क्यू करने के लिए पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

खासकर जिले के पर्यटन स्थलों में बर्फबारी के दौरान हजारों की संख्या में सैलानी उमड़ते हैं। ऐसे में सड़कें अवरुद्ध होने पर लोग फंस जाते हैं। ऐसे लोगों को पुलिस ने हट का निर्माण किया है तथा इसमें बुखारी भी मुहैया करवाई जाएगी। बर्फबारी में फंसने वाले लोगों को रेस्क्यू करने के लिए पुलिस थाना में पुलिस टीमें तैनात रहेंगी। यह टीमें सूचना मिलते ही फोर बाई फोर वाहनों से मौके पर रवाना होंगी और वहां फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाएंगी। जिले के अधिक बर्फबारी वाले क्षेत्रों में हर साल ऐसी कई घटनाएं सामने आती हैं, जब सैलानी, मरीज और बसों तथा निजी वाहनों में सफर करने वाले लोग बर्फबारी से मार्ग अवरुद्ध होने के कारण फंस जाते हैं। कुफरी, फागू, नारकंडा, खड़ापत्थर समेत ऐसे कई स्थानों को पुलिस ने चिह्नित किया है। वहीं चौपाल के खिड़की में हर साल भारी बर्फबारी होती है। यहां से चौपाल की दूरी 14 किलोमीटर के करीब है। यहां हर साल बड़ी संख्या में लोग फंस जाते हैं। इसको देखते हुए यहां अस्थायी रूप से लोगों को ठहरने के लिए हट का निर्माण किया है। यहां ठंड से बचाव के लिए बुखारी भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां चाय बनाने के साथ ही छोटे बच्चों को दूध गर्म करने की सुविधा भी है। इसमें 20 से 25 लोग रुक सकते हैं। चौपाल पुलिस के अधीन आने वाले इस क्षेत्र से पुलिस हर साल सैकड़ों लोगों को सुरक्षित निकालती है। घना जंगल और रिहायशी क्षेत्र नहीं होने के कारण यहां ठहरने का कोई उचित स्थान नहीं है। इसको देखते हुए यहां पर हट का निर्माण किया है। इसके अलावा अन्य अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए उपमंडल स्तर पर एसएसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जरूरत पड़ने पर निजी वाहनों को भी पुलिस विभाग किराये पर लेता है, जिससे लोगों को समय रहते सुरक्षित निकाला जा सके।




कोट
जिले में सर्दियों के सीजन के लिए पुलिस विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। अधिक बर्फबारी होने वाले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए संबंधित एसडीपीओ को जारी कर दिए हैं। पुलिस की टीमें सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू करेंगी।
-संजीव कुमार गांधी, एसएसपी शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें