फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल एक लाफा मारें तो दूसरा गाल भी आगे कर दूंगाः वीरभद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान पर निकलने से पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह अपनी ओर से कोई निजी लांछन नहीं लगाएंगे। कांग्रेस की ओर से कोई डर्टी पॉलीटिक्स नहीं होगी।
विज्ञापन


बोम्बास्टिक बयानों के मास्टर तो धूमल हैं। यदि वे इस बार उनके एक गाल पर चांटा मारेंगे, तो वह दूसरा गाल भी पेश कर देंगे।

चुनाव केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर लड़े जाएंगे और राज्य सरकार के पिछले एक साल के कामों से इसमें मदद मिलेगी।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस चारों सीटें जीतेगी। मुख्यमंत्री रविवार को अपने सरकारी निवास ओक ओवर में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

अनुराग को बताया क्रिकेट का प्ले ब्वाय

हमीरपुर सीट को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पिछले काफी समय से यह सीट जीत रही है। उन्होंने मान लिया है कि यहां के लोग उन्हें ही वोट देंगे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।

अनुराग ठाकुर जनता के नेता नहीं, बल्कि क्रिकेट के प्ले ब्वाय हैं। इस सीट पर यही हमारी ताकत है।

वीरभद्र ने इस बात से भी इनकार किया कि केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को इस सीट पर चुनाव लड़ने का आफर दिया गया है।

हर मर्ज की दवा नहीं मोदी

वीरभद्र ने कहा कि आजकल सुबह से शाम तक कुछ टीवी चैनलों पर नरेंद्र मोदी ही दिखाई देते हैं। ऐसा लग रहा है कि टीवी चैनलों पर टाइम ही खरीद लिया गया है।

ये सब मुफ्त तो नहीं होता। एक जमाने में टीवी में विज्ञापन आता था अमृतधारा का। ये हर मर्ज की दवा होती थी।

इसी प्रकार नरेंद्र मोदी को ऐसे पेश किया जा रहा है जैसे देश की हर समस्या का इलाज वही हों।

सभी कांग्रेसी राणा का साथ देंगे

राजेंद्र राणा के हमीरपुर दौरे में कांग्रेस अध्यक्ष के गैरहाजिर रहने को लेकर पूछे गए सवाल पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि राजेंद्र राणा कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी हैं। सभी कांग्रेसियों को उनका साथ देना होगा।

संगठन और पार्टी से ऊपर कोई नहीं है। जो नहीं देगा, उसका हिसाब होगा।

उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि राजेंद्र राणा को टिकट देने के खिलाफ किसी पीसीसी पदाधिकारी ने राहुल गांधी से सवाल पूछा था।

मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी के हिमाचल में असर को नकार दिया। उन्होंने चुटली ली कि राजन सुशांत यदि निर्दलीय लड़ते तो ज्यादा वोट मिलते।

महेश्वर सिंह के भाजपा में न जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे कांग्रेस को लाभ होगा। प्रेस वार्ता के दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री विद्या स्टोक्स, कौल सिंह और कर्नल धनीराम शांडिल उपस्थित थे।
विज्ञापन

फोन टैपिंग नहीं करवा रही सरकार

धूमल के इस आरोप पर कि सरकार ने फोन टैपिंग के लिए नए उपकरण खरीदे हैं, मुख्यमंत्री ने कहा कि ये तो वही बात हो गई कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।

सीआईडी ने बयान जारी कर साफ कर दिया है कि ऐसे कोई उपकरण हमने नहीं खरीदे। फोन टैपिंग धूमल सरकार में होती थी और इस बारे में विजिलेंस बहुत जल्द चालान पेश करने जा रही है।

सरकार सुनिश्चित करेगी कि जो भी दोषी है, उसे सजा मिले।

राज्य सरकार लाई 3 मेडिकल कालेज

वीरभद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल के लिए तीन मेडिकल कालेज राज्य सरकार के कहने पर मिले हैं, न किसी अन्य की पैरवी पर।

राज्य सरकार ने केंद्रीय स्कीम के तहत चंबा, नाहन, हमीरपुर और ऊना के नाम भेजे थे। केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने मंडी में जब दो का ऐलान कर दिया, तो शेष की पैरवी राज्य सरकार ने की।

इसके बाद हमीरपुर के लिए भी मेडिकल कालेज की अधिसूचना हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें