प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश को दिए ज्ञापन में कहा कि तीन दिन बीत जाने पर भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों की ओर से धमकियां भी मिल रही हैं।
हिमाचल प्रदेश के उपमंडल बड़सर की करेर पंचायत के करेर में 20 सितंबर की रात हनुमान मंदिर के समीप ढाबे पर बुजुर्ग से हुई मारपीट मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने से खफा पंचायत के लगभग 150 लोगों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधीश हमीरपुर हेमराज बैरवा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश को दिए ज्ञापन में कहा कि तीन दिन बीत जाने पर भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों की ओर से धमकियां भी मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रवासी धरना-प्रदर्शन व चक्का जाम करेंगे। जिलाधीश हेमराज बैरवा ने ग्रामीणों की शिकायत को गौर से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।