फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार स्कूलों में नर्सरी कक्षाएं, 125 में आईटीसी लैब: सुरेश भारद्वाज

Thu, 05 Jul 2018 08:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि इस साल प्रदेश के स्कूलों में 125 आईसीटीसी लैब खोली जाएंगी। पहली लैब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुनाग में खोली जाएगी। शिक्षामंत्री लकड़ियों की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रदेश के तीन हजार स्कूलों में नर्सरी कक्षाएं शुरू की जाएंगीं। केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश में छह नए केंद्रीय विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। एक सराज विधानसभा क्षेत्र में खोला जाएगा।

विज्ञापन

दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश में बनेगा हाट : रामस्वरुप शर्मा

मंडी में एक दिवसीय हस्तशिल्प सेमीनार का शुभारंभ करते हुए सांसद रामस्वरुप शर्मा ने कहा कि दिल्ली हाट की तर्ज पर हिमाचल में भी हाट बनेगा। इस हाट के बनने से हिमाचल के हस्तशिल्पियों को हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।

मंडी में 500 कारीगरों के लिए आंबेडकर हस्तशिल्प विकास योजना में कलस्टर स्वीकृत होकर धरातल पर आ गया है। कलस्टर के माध्यम से हस्तशिल्पियों और कारीगरों का कौशल उन्नमन, डिजाइन एवं तकनीकी विकास, मार्केटिंग की व्यवस्था, सीएफसीएल सेंटर, स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा,

मुद्रा लोन, क्रेडिट कार्ड सुविधा पांच साल तक मुहैया करवाई जाएगी। सेमीनार में वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त अवधेश ठाकुर ने हस्तशिल्पियों के उत्थान के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के संयोजक शिवचरण चौहान, जिला मंडी भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह, सदर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष कपूर इस दौरान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें