फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में मौसम: शिमला, डलहौजी, मनाली में बर्फबारी, लाहौल में फिर गिरा हिमखंड

Sat, 26 Feb 2022 06:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राजधानी शिमला में शनिवार सुबह बारिश के बाद बर्फबारी शुरू हो गई। रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर शाम तक जारी रहा। इससे शहर की कई सड़कों पर फिसलन बढ़ गई।
विज्ञापन
राजधानी शिमला में ताजा बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला, डलहौजी और मनाली में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई। लाहौल में लगातार तीसरे दिन दोबारा हिमखंड गिरा। बर्फबारी से तीन नेशनल हाईवे समेत कई सड़कें और बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। शिमला-रामपुर, आनी-कुल्लू और मनाली-लेह एनएच बर्फबारी से बंद हुए हैं। ऊपरी शिमला में वाहनों के पहिये थम गए हैं। चंबा के चुराह में दो मंजिला स्लेटपॉश मकान के चार कमरों पर चट्टानें गिरने से भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


किन्नौर के बाद चंबा जिला के स्कूलों में भी शनिवार को छुट्टी करनी पड़ी। राजधानी शिमला में शनिवार सुबह बारिश के बाद बर्फबारी शुरू हो गई। रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर शाम तक जारी रहा। इससे शहर की कई सड़कों पर फिसलन बढ़ गई। कुफरी, फागू, नारंकड़ा, खड़ापत्थर, खिड़की में भी बर्फबारी हुई है। ऊपरी शिमला के लिए बसंतपुर होकर बसों को भेजा जा रहा है।

शनिवार को कांगड़ा में अधिकतम तापमान 22.1, चंबा में 17.0, धर्मशाला में 13.8,  बिलासपुर में 13.5, ऊना में 13.4, हमीरपुर में 12.6, सोलन में 12.0, सुंदरनगर में 10.9, भुंतर में 7.4, शिमला में 3.9, डलहौजी में 3.4, कल्पा में 1.0, कुफरी में 0.8 और केलांग में माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र                    न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                - 6.3
कल्पा                - 3.0
डलहौजी            - 0.4
कुफरी                - 0.4
मनाली                 0.4
शिमला                2.6
धर्मशाला              7.4

क्षेत्र                        बर्फबारी (सेंटीमीटर में)
रोहतांग दर्रा                40
अटल टनल रोहतांग     15
जलोड़ी दर्रा                 15
सोलंगनाला                 10

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें