प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सोलंगनाला में इन दिनों पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। पर्यटक बर्फ में अठखेलियां करने का खूब आनंद ले रहे हैं।
सोलंगनाला, गुलाबा समेत अन्य स्थलों पर भी पर्यटक बर्फ का पूरा मजा ले रहे हैं। मौसम खुलते ही इन स्थानों पर साहसिक खेलें भी शुरू हो गई हैं जिनमें सैलानी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
पिछले कुछ दिन से हजारों सैलानी सोलंगनाला में पैरा ग्लाइडिंग, स्केटिंग, स्की स्नो स्कूटर और याक पर बर्फ की वादियों में घूमने का खूब लुत्फ उठा रहे है