फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बे को सलाम: माइनस 15 डिग्री तापमान में पसीना बहा रहे आइस हॉकी के खिलाड़ी

Mon, 19 Dec 2022 01:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)

सार

डोगरा रेजिमेंट के जवान माइनस 15 डिग्री तापमान के बीच पसीना बहा रहे हैं। टीम के कोच अमित वेलवाल डोगरा रेजिमेंट के खिलाड़ियों के साथ स्पीति के बच्चों को भी आइस हॉकी के गुर सीखा रहे हैं।
विज्ञापन
आइस हॉकी के गुर सीखते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल आइस हॉकी प्रतियोगिता के लिए स्पीति के लांगचा और शेगो में डोगरा रेजिमेंट के जवान माइनस 15 डिग्री तापमान के बीच पसीना बहा रहे हैं। डोगरा रेजिमेंट के यह खिलाड़ी आइस हाकी में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं स्पीति के युवा भी इस खेल में पीछे नहीं है। टीम के कोच अमित वेलवाल डोगरा रेजिमेंट के खिलाड़ियों के साथ स्पीति के बच्चों को भी आइस हॉकी के गुर सीखा रहे हैं।

विज्ञापन


अमित आइस हॉकी एसोसिएशन ऑॅफ इंडिया के सदस्य भी हैं। जिला युवा संयोजक सकालजंग दोरजे ने बताया कि स्पीति में आइस हाकी के खेलों को बढ़ावा देने में स्पीति प्रशासन का विशेष सहयोग कर रहा है। 



बता दें कि स्पीति के लांगचा में आइस हॉकी एसोसिएशन लाहौल- स्पीति के साथ स्पीति प्रशासन ने आइस हॉकी रिंक तैयार किया है। जबकि शेगो में प्राकृतिक रिंक है। आइस हॉकी में स्पीति ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है। उपमंडलाधिकारी काजा के समीप लान टेनिस ग्रांउड में पांच दिन में आइस हॉकी के लिए मैदान तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


जबकि स्पीति के मुख्य आउटडोर स्टेडियम तैयार होने में अभी वक्त लग सकता है। ऐसे में हिमाचल से डोगरा रेजिमेंट के जवान लांगचा और शेगो में आइस हॉकी का अभ्यास कर रहे हैं। स्पीति के युवा भी आइस हाकी में खूब पसीना बहा रहे हैं। जिला युवा संयोजक सकालजंग दोरजे ने बताया कि स्पीति में आइस हाकी के लिए एडीएम काजा अभिषेक वर्मा और उपमंडलाधिकारी गुंजीत सिंह चीमा इसमें भरपूर मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें