राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। मंगलवार को लद्दाख की टीम ने हिमाचल को एकतरफा रहे मुकाबले में 6-0 से हराया। हिमाचल की टीम अब कांस्य पदक के मुकाबला खेलेगी। लद्दाख की टीम से रिन्चेन, छुस्कित और पम्मी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले हिमाचल, लद्दाख और आईटीबीपी, दिल्ली के बीच खेले गए। लद्दाख और आईटीबीपी की टीम बुधवार को फाइनल में आमने सामने होंगी। हिमाचल और दिल्ली की टीम सेमीफाइनल मुकाबले में बाहर हो गई हैं। इससे पहले हिमाचल महिला आइस हॉकी टीम ने तेलंगाना को 2-0, दिल्ली की टीम को 1-0 और हरियाणा टीम को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
लद्दाख के फियंग में चल रही राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम सेमीफाइनल में हार गई। अब हिमाचल आइस हॉकी टीम कांस्य पदक के लिए दिल्ली के साथ मुकाबला खेलेगी। टीम के कोच अमित वेलवाल ने बताया कि मंगलवार को हिमाचल टीम का सेमीफाइनल मुकाबला लद्दाख के साथ हुआ। इसमें हिमाचल की टीम मेजबान लद्दाख से 6-0 से हार गई। वेलवाल ने बताया कि बुधवार को गोल्ड मेडल के फाइनल मुकाबला लद्दाख और आईटीबीपी के बीच होगा। प्रतियोगिता में तेलंगाना, दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा, आईटीबीपी,लद्दाख और महाराष्ट्र की टीमें भाग ले रही हैं।