फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन पहुंचे IAS-IPS दंपति, शहीद की बेटी ने बांधी डीसी के बेटे को राखी

Tue, 08 Aug 2017 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार की देशभर में धूम रही। बहनों ने मीलों का सफर तय कर अपने भाई की कलाई पर रेशम की डोर बांधी है।
विज्ञापन


वहीं, आईएएस अधिकारी एवं कुल्लू के उपायुक्त यूनुस ने इस साल के रक्षाबंधन को यादगार बनाते हुए पंजाब के तरनतारन में शहीद परमजीत सिंह के परिवार के साथ मनाया।

इस दौरान उपायुक्त के तीन वर्षीय बेटे एहरान को गोद ली बेटी खुशदीप ने राखी की डोर बांधी। डीसी कुल्लू ने शहीद के परिवार से मिलकर उनका हालचाल जाना और खुशदीप की पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

धर्मपत्नी एवं आईपीएस अधिकारी अंजुम आरा भी रहीं मौजूद

प्रशासनिक सेवा के साथ सामाजिक सेवा में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले आईएएस अधिकारी यूनुस तरनतारन में घंटों रुके। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी एवं आईपीएस अधिकारी अंजुम आरा भी मौजूद रहीं। 

शहीद की बेटी को गोद लेने के बाद उपायुक्त तीसरी बार तरनतारन पहुंचे हैं। कुल्लू के डीसी ने शहीद की बेटी खुशदीप को गोद लेकर उसे तरनतारन के एक सीबीएसई स्कूल में दाखिला दिलवाया। आठवीं कक्षा की छात्रा खुशदीप की पूरी पढ़ाई का खर्च अधिकारी दंपति ने उठाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें